{"_id":"581b81624f1c1bc52b436a48","slug":"theft-in-real-estate-office-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अरे दीवानों! इन्हें पहचानों ये हैं कौन... क्या कर रहे हैं..","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अरे दीवानों! इन्हें पहचानों ये हैं कौन... क्या कर रहे हैं..
Fri, 04 Nov 2016 02:57 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 04 Nov 2016 02:57 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राजधानी लखनऊ के आशियाना के सेक्टर जे अंबिका विहार स्थित रियल एस्टेट कंपनी पूप्रेस इन्फ्राटेक के ऑफिस का ताला तोड़कर बुधवार रात चोरों ने डेढ़ लाख रुपये का सामान समेट लिया।
2 of 5
बृहस्पतिवार सुबह कंपनी मालिक अजय कुमार सिंह ऑफिस पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। चोर यहां से दो लैपटॉप, एक टेबलेट फोन, 60,000 रुपये नकद और 20 ग्राम चांदी का सिक्का सहित अन्य सामान ले गए। हालांकि चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। अजय ने एफआईआर दर्ज करा दी है।
3 of 5
एकतानगर निवासी अजय ने बताया कि अंबिका विहार में उन्होंने छह महीने पहले एक मकान का फर्स्ट फ्लोर किराए पर लेकर ऑफिस खोला था। रात सवा दो बजे दो चोर मकान की दीवार फांदकर घुस आए। चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एक चोर ट्रैक सूट पहने था जबकि दूसरा पैंट-शर्ट पहने था। इसने मुंह पर रुमाल बांधने के साथ-साथ हाथों में दस्ताने पहने थे। चोर आलमारी और लॉकर तोड़ने के उपकरण साथ लाए थे। अजय के ऑफिस में नाइट विजन व सामान्य सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। उनकी गतिविधियां कैमरों में कैद होती रहीं।
विज्ञापन
5 of 5
चोरों को पता था कि सीसीटीवी कैमरे उन्हें रिकार्ड कर रहे हैं। फिर भी वह लाइट जलाकर आराम से चोरी करते रहे। सामान समेटने के बाद चोर रात 2.47 बजे भाग निकले। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज से की जांच की जा रही है। हाल ही में जेल से छूटे चोरों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।