{"_id":"602a77cf8ebc3ee9575f3b14","slug":"man-arrested-for-not-accepting-his-proposal-in-bahraich","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ममेरी बहन से प्रेम करता था हत्यारा, बोला- वो किसी और की हो ये देख नहीं सकता, इसलिए मौत के घाट उतारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ममेरी बहन से प्रेम करता था हत्यारा, बोला- वो किसी और की हो ये देख नहीं सकता, इसलिए मौत के घाट उतारा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 15 Feb 2021 07:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बहराइच जिले के मझांव गांव में वैलेंटाइन डे पर प्रेमिका की गला दबाकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर कागजी कार्रवाई पूरा करने के बाद सोमवार को जेल भेज दिया। आरोपी के चेहरे पर हत्या के बाद भी कोई शिकन नहीं थी।
2 of 5
मर्डर
- फोटो : amar ujala
जेल जाते समय वह बोला कि जो मेरी नहीं होगी, उसे मैं अपने सामने किसी और का होते नहीं देख सकता। इसलिए उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी हत्यारे को जेल भेज दिया है।
3 of 5
- फोटो : amar ujala
जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम उर्रा निवासी शिवशंकर का मझांव गांव की रहने वाली ममेरी बहन राधिका से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। वैलेंटाइन डे पर उसने अपनी प्रेमिका को विश करने के लिए फोन किया तो फोन बिजी था। इसी बात को लेकर दोनों में नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : amar ujala
बात इतनी बढ़ गई कि प्रेमी ने प्रेमिका को मौत के घाट उतारने की ठान ली और रविवार देर शाम किसी के न होने पर प्रेमिका के घर पहुंच कर गला दबाकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंचे मोतीपुर थानाध्यक्ष अशोक सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : amar ujala
थानाध्यक्ष अशोक सिंह ने बताया कि मृतक बेटी के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान उसके चेहरे पर बिल्कुल शिकन नहीं थी। वह बोला कि मैं उससे बहुत प्यार करता हूं। मेरे सामने वह किसी और की हो जाए, यह मुझे बिल्कुल पसंद नहीं। इसलिए उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी हत्यारे को जेल भेज दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।