फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेकाबू होकर पेड़ से जा भिड़ी तेज रफ्तार बस, एक की मौत, 25 से ज्यादा घायल

Thu, 17 May 2018 03:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 17 May 2018 03:46 PM IST
विज्ञापन
bus collided with tree in sitapur, one dead, many injured
accident in sitapur - फोटो : amar ujala
सीतापुर में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में 45 वर्षीय एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 25 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें केजीएमयू रेफर कर दिया गया।
bus collided with tree in sitapur, one dead, many injured
accident in sitapur - फोटो : amar ujala
सीतापुर से करीब 30 सावारियों को लेकर एक प्राइवेट बस (यूपी 14 ए टी 1358) गुरुवार सुबह तंबौर के लिए रवाना हुई। बस जब तालगांव कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लहरपुर-सीतापुर मार्ग पर ग्राम कन्नपुर के पास पहुंची तभी बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी।
bus collided with tree in sitapur, one dead, many injured
accident in sitapur - फोटो : amar ujala
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस की रफ्तार तेज थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। चारों ओर चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग दौड़े और तत्काल लोगों को बाहर निकलाने में जुट गए। पुलिस को भी सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
bus collided with tree in sitapur, one dead, many injured
accident in sitapur - फोटो : amar ujala
यात्रियों को किसी तरह बाहर निकाला गया लेकिन तब तक एक की मौत हो चुकी थी, जबकि 25 से ज्यादा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
bus collided with tree in sitapur, one dead, many injured
accident in sitapur - फोटो : amar ujala
हादसे में जान गंवाने वाले यात्री की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed