{"_id":"5d8497148ebc3e014e27fcbc","slug":"boy-shot-a-girl-and-also-himself-both-died-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लखनऊः प्रेमी ने घर में घुसकर प्रेमिका को मारी गोली, फिर उठाया ये खतरनाक कदम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊः प्रेमी ने घर में घुसकर प्रेमिका को मारी गोली, फिर उठाया ये खतरनाक कदम
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Sat, 21 Sep 2019 04:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 10
युवती को गोली मारने के बाद युवक द्वारा खुदकुशी करने के मामले में मौके पर पड़ताल करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लखनऊ के हसनगंज की बब्बूवाली गली में शुक्रवार सुबह निजी अस्पताल की नर्स वंदना चौधरी (23) को बस्ती निवासी मदन निषाद (26) ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। मदन उससे एकतरफा प्यार करता था। वह वंदना से मिलने आया, जहां दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद उसने कमरे का दरवाजा बंद करके वंदना के सीने से तमंचा सटाकर गोली मार दी। इसके बाद उसने भी खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। फायरिंग की आवाज सुनकर मकान में रहने वाले लोगों के होश उड़ गए।
2 of 10
मृतका वंदना (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
दरवाजा तोड़ने पर भीतर दोनों के खून से लथपथ शव पड़े थे। एसएसपी कलानिधि नैथानी समेत अन्य पुलिस अफसरों ने घटनास्थल पहुंचकर छानबीन की। देर शाम दोनों के परिवारीजन भी लखनऊ आ गए। शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
3 of 10
मदन (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
एसएसपी ने बताया कि वंदना चौधरी मूलरूप से बस्ती के वाल्टरगंज की रहने वाली थी। वह यहां बब्बूवाली गली में कमरुद्दीन के मकान में किराये पर रहकर बालागंज के एक अस्पताल में नर्स की नौकरी करती थी। उसके साथ कंप्यूटर का कोर्स कर रही छोटी बहन अर्चना भी रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
हत्या के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
मदन भी बस्ती के रुधौली का ही रहने वाला था। दोनों बस्ती में एक ही स्कूल में पढ़ते थे। इंटर की पढ़ाई के बाद वंदना लखनऊ आ गई और किराये पर रहकर नर्सिंग की पढ़ाई के बाद नौकरी कर रही थी। अक्सर उसकी मदन से फोन पर बातचीत होती थी।
विज्ञापन
5 of 10
कमरे की जांच करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
शुक्रवार सुबह करीब 10.30 बजे वंदना नाइट ड्यूटी करके कमरे पर लौटी थी। कुछ ही देर बाद मदन भी वहां आ गया। मकान में रहने वाली किरायेदार रेनू सिंह ने बताया कि मकान में कॉमन बाथरूम व टॉयलेट है। वह कपड़े धो रही थी तभी वंदना आ गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।