{"_id":"6b01d3e1a51112238b0fa12f","slug":"farmer-killed-after-being-hit-by-a-speeding-motorcycle-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1015-182844-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से किसान की मौत
विज्ञापन
देल्हूपुर के गजेहड़ा जंगल के पास शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे साइकिल सवार किसान से सामने से आ रहा बाइक सवार टकरा गया। गंभीर रूप से जख्मी किसान को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। वहीं, बाइक सवार मौके से फरार हो गया।
भावलपुर निवासी राम मिलन (42) किसानी करते थे। वह साइकिल से देल्हूपुर बाजार से घर जा रहे थे। गजेहड़ा जंगल के पास हादसे में गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देल्हूपुर थाना प्रभारी श्रवण कुमार ने बताया कि परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। अगर वह शिकायत करते हैं तो कार्रवाई की जाएगी। बाइक की तलाश भी की जा रही है।