फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिंदू युवा वाहिनी के महानगर प्रभारी पर जानलेवा हमला, भागे बदमाश, दूसरी बार हुआ हमला

Thu, 06 Dec 2018 01:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 06 Dec 2018 01:24 PM IST
विज्ञापन
attack on hindu yuva vahini leader vikas singh in lucknow
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
भाजयुमो नेता प्रत्यूषमणि त्रिपाठी हत्याकांड ठंडा भी नहीं पड़ा था कि बुधवार रात लखनऊ में  इंदिरानगर के पिकनिक स्पॉट रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने हिंदू युवा वाहिनी के महानगर प्रभारी विकास सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। गनीमत रही कि गोली विकास सिंह की कार पर लगी। गोली की आवाज सुनकर पुलिस चौकी पर मौजूद सिपाही दौड़ा, लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे। पीड़ित ने केस दर्ज कराया है। वहीं, एसएसपी ने वारदात की जांच सीओ गाजीपुर को सौंपी है। दो दिन पहले भी महानगर प्रभारी ने मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था।

 
attack on hindu yuva vahini leader vikas singh in lucknow
फायरिंग के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
गोमतीनगर के नेहरू एन्क्लेव निवासी विकास सिंह प्रॉपर्टी डीलर है। वह हिंदू युवा वाहिनी (भारत) से भी जुड़े हुए हैं। विकास के मुताबिक, बुधवार रात वह काम के सिलसिले में मानक विहार जा रहे थे। खुर्रमनगर चौराहे से होकर पिकनिक स्पॉट रोड पर पहुंचे थे। तभी अचानक दो युवक सामने आ गए। बदमाशों ने पलक झपकते ही फायरिंग शुरू कर दी।
attack on hindu yuva vahini leader vikas singh in lucknow
फायरिंग के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
गोलियों की आवाज सुनते ही विकास कार में ही छिप गए। एक गोली कार के गेट में जा धंसी। विकास के मुताबिक, हमलावर नकाबपोश थे। निशाना चूकने के बाद वह जंगल के रास्ते भाग निकले।
इंदिरानगर पुलिस को हमले की सूचना देने के साथ ही विकास ने संगठन के लोगों से भी मदद मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
attack on hindu yuva vahini leader vikas singh in lucknow
विकास सिंह - फोटो : amar ujala
कुछ ही देर में दर्जनों कार्यकर्ता इंदिरानगर थाने पहुंच गए, जहां जमकर हंगामा किया। विकास ने सप्ताहभर में दूसरी बार हमला किए जाने की बात भी कही। उनके मुताबिक, पहले हुए हमले की सूचना भी पुलिस को दी गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके चलते उनकी जान पर खतरा बना हुआ है।

 
विज्ञापन
attack on hindu yuva vahini leader vikas singh in lucknow
जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
सीओ गाजीपुर को जांच
प्रॉपर्टी डीलर व हिंदू युवा वाहिनी के नेता पर हमला होने की खबर मिलते ही एसएसपी कलानिधि नैथानी ने कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक इंदिरानगर अमित दुबे ने बताया कि विकास सिंह की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ  जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसपी ने मामले की जांच क्षेत्राधिकारी गाजीपुर अमित कुमार सौंपी है। वहीं, निर्देश दिया है कि हमलावरों को जल्द गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा करें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed