Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Operation of illegal transport vehicles near the Polytechnic has decreased; henchmen of the syndicate have vanished.

Lucknow News: पॉलीटेक्निक से डग्गामार वाहनों का संचालन घटा, सिंडिकेट के गुर्गे गायब

Sat, 31 Oct 2026 01:59 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Operation of illegal transport vehicles near the Polytechnic has decreased; henchmen of the syndicate have vanished.
पॉलीटे​​क्निक के पास होती डग्गामारी।
लखनऊ। पॉलीटेक्निक से डग्गामार चार पहिया वाहनों का संचालन करने वाले सिंडिकेट के गुर्गे शुक्रवार को गायब हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। वहीं, आम दिनों के मुकाबले डग्गामार वाहनों की संख्या भी काफी कम नजर आई।
विज्ञापन

दरअसल, शुक्रवार को अमर उजाला ने इस मुद्दे पर खबर प्रकाशित की थी। इसमें पॉलीटेक्निक से गोरखपुर, अयोध्या समेत अन्य रूटों पर चलने वाले वाहनों के सिंडिकेट का खुलासा किया गया था। आरोप था कि वाहन लगाने के नाम पर प्रतिमाह 2,100 और रोजाना 300 रुपये वसूले जाते हैं। करीब 900 वाहनों से हर महीने 1.25 करोड़ रुपये की वसूली का दावा भी किया गया था। सिंडिकेट का संचालन पॉलीटेक्निक स्थित पिंक बूथ के पीछे से होने की बात सामने आई थी।
विज्ञापन

खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारी सक्रिय हुए। सूत्रों के मुताबिक, सिंडिकेट से जुड़े लोगों की तलाश की गई और कुछ लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरटीओ पर भी लगे आरोप
सिंडिकेट के एक सदस्य ने परिवहन विभाग के एआरटीओ पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। उसका दावा है कि डग्गामार वाहनों के संचालन के बदले अधिकारी को हर महीने मोटी रकम दी जाती है, जिससे वाहनों के चालान और सीज करने की कार्रवाई नहीं होती। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
गलियों में खड़े किए वाहन
शुक्रवार को डग्गामार वाहन सुरेंद्रनगर, मुंशीपुलिया, इंदिरानगर और गोमतीनगर की गलियों में खड़े दिखाई दिए। सूत्रों के अनुसार, कुछ वाहन चिनहट और मटियारी से संचालित हुए, जबकि अधिकांश का संचालन बंद रहा।

सप्ताहभर चलेगा अभियान
आरटीओ प्रवर्तन प्रभात पांडेय ने बताया कि पॉलीटेक्निक और अवध बस अड्डे के आसपास डग्गामार वाहनों के खिलाफ सप्ताहभर विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान परमिट, फिटनेस, एचएसआरपी, पीयूसी और बीमा समेत सभी जरूरी दस्तावेजों की जांच होगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के चालान और सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।

पॉलीटेक्निक के पास होती डग्गामारी।

पॉलीटेक्निक के पास होती डग्गामारी।

पॉलीटेक्निक के पास होती डग्गामारी।

पॉलीटेक्निक के पास होती डग्गामारी।

पॉलीटेक्निक के पास होती डग्गामारी।

पॉलीटेक्निक के पास होती डग्गामारी।

पॉलीटेक्निक के पास होती डग्गामारी।

पॉलीटेक्निक के पास होती डग्गामारी।

पॉलीटेक्निक के पास होती डग्गामारी।

पॉलीटेक्निक के पास होती डग्गामारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed