फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ACS (Home) and DGP visit the victim's family, security guard (has been deployed.

Lucknow News: पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे एसीएस होम और डीजीपी, गनर तैनात

Sat, 31 Oct 2026 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
ACS (Home) and DGP visit the victim's family, security guard (has been deployed.
पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे एसीएस होम और डीजीपी। स्रोत : वीडियोग्रैब
लखनऊ। सआदतगंज के नौबस्ता स्थित ब्राह्मणी टोला में 26 अक्तूबर को पार्किंग के विवाद में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या के मामले में शुक्रवार को डीजीपी राजीव कृष्ण और एसीएस होम संजय प्रसाद पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। दोनों ने बंद कमरे में गोलीकांड में मारे गए शिवाजी तिवारी की पत्नी उषा, शंभू तिवारी की पत्नी रुचि और बेटी सुमेधा से बातचीत की। अधिकारियों ने परिवार की सुरक्षा के लिए गनर उपलब्ध कराए। साथ ही मामले की सुनवाई फास्टट्रैक कोर्ट से कराने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन

उषा तिवारी ने बताया कि डीजीपी ने उनसे कहा कि आपके साथ पूरा न्याय होगा। उन्होंने परिवार को हर संभव मदद की बात कही। उषा के मुताबिक उन्होंने डीजीपी से आरोपी ऋषभ को फांसी की सजा दिलाने की मांग की। इसके साथ ही भागे हुए आरोपी राजेश शुक्ला और दिव्या के एनकाउंटर की मांग उठाई।
विज्ञापन


दोनों अफसर करीब 20 मिनट तक परिवार के साथ मौजूद रहे। उषा ने बताया कि शुक्रवार को दसवीं की पूजा चल रही थी। इसमें वह भी शामिल थीं। अधिकारियों के आने की सूचना पर वह घर पहुंचीं। उषा का कहना है कि पुलिस की अब तक की कार्रवाई से संतुष्ट हैं। आरोपियों के मकान के ध्वस्तीकरण के सवाल पर उषा ने बताया कि इस दिशा में भी पुलिस प्रशासन काम कर रहा है। डीजीपी के आने से पहले संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध अपर्णा कुमार और डीसीपी पश्चिम जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल का किया निरीक्षण

डीजीपी ने पीड़ित परिवार से बात करने के बाद घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली और मौके पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा पीड़ित परिवार को अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया कराई गई है। उषा का कहना है कि ऋषभ का चाचा 25 हजार का इनामी राजेश अभी भी भागा हुआ है। वह आपराधिक प्रवृत्ति का है। ऐसे में वह परिवार के साथ कुछ भी कर सकता है। पुलिस अधिकारियों ने जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।
लगातार ठिकाने बदल रहा है आरोपी

वारदात के बाद से राजेश लगातार ठिकाने बदल रहा है। पुलिस की चार टीमें तलाश में लगी हैं। राजेश की बेटी दिव्या पर भी 25 हजार का इनाम है। सर्विलांस की मदद से पुलिस दोनों की लोकेशन पता लगा रही है। पुलिस की एक टीम ने उन्नाव और आसपास के जिलों में दबिश दी लेकिन दोनों का सुराग नहीं लगा। पुलिस ने कुछ रिश्तेदारों को भी पूछताछ के लिए बुलाया है। राजेश के खिलाफ पहले गुंडा एक्ट की कार्रवाई हुई थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पहले से तीन मामले पंजीकृत हैं।


पार्षद करवा रहे थे चबूतरे का निर्माण
पीड़ित परिवार का कहना है कि चबूतरे का निर्माण स्थानीय पार्षद करवा रहे थे। इसमें उन लोगों की कोई भूमिका नहीं थी। विवाद के बाद पार्षद ने निर्माण रुकवा दिया था। ऋषभ को लगता था कि शिवाजी चबूतरा बनवाना चाहते हैं। इसके कारण वह रंजिश मानता था। घटना वाले दिन ऋषभ ने ही शिवाजी पर टिप्पणी की थी, जिसके बाद विवाद हुआ था और आरोपी ने तीन लोगों की हत्या कर दी थी। उल्लेखनीय है कि अब तक इस मामले में पुलिस ऋषभ समेत उसके परिवार के छह लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed