Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Farmers will prosper only through organic farming and Panchagavya: Dayalu

जैविक खेती और पंचगव्य से ही समृद्ध होगा किसान : दयालु

Sat, 31 Oct 2026 01:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Farmers will prosper only through organic farming and Panchagavya: Dayalu
कार्यक्रम में मौजूद मंत्री व अन्य।
लखनऊ। गोरखपुर गोरक्ष पीठ है और गो रक्षा उसका परम लक्ष्य। किसान की समृद्धि गाय से जुड़ी है। रासायनिक उर्वरकों के इस्तेमाल से केंचुए और पक्षी विलुप्त हो रहे हैं। ऐसे में जैविक खेती समय की मांग है। पंचगव्य हमें अपनी परंपरा और अतीत से जोड़ता है। ये बातें आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दया शंकर मिश्र दयालु ने शुक्रवार को राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में कहीं।
विज्ञापन

संगोष्ठी का विषय ''पंचगव्य एवं आयुर्वेद की मानव स्वास्थ्य में भूमिका एवं उपयोगिता'' था। इस मौके पर उन्होंने चरक संहिता में पंचगव्य, द्रव्यगुण विज्ञान और सचित्र आयुर्वेदीय पदार्थ विज्ञान पुस्तकों का विमोचन भी किया।
विज्ञापन

गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने गोमूत्र और गोबर के रस में एंटीऑक्सीडेंट होने का दावा किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को रसायन मुक्त भोजन उपलब्ध कराने के लिए गोवंश आधारित जैविक खेती को बढ़ावा देना जरूरी है। पंचगव्य और गोवंश विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील मान सिंह ने गोमूत्र और गोमय रस के औषधीय उपयोगों का उल्लेख किया। दावा किया कि गर्भावस्था के अंतिम दिनों में इनके सेवन से सामान्य प्रसव की संभावना बढ़ती है। साथ ही घाव भरने और दांतों की झनझनाहट दूर करने में भी इनकी उपयोगिता बताई। महाराणा प्रताप आयुर्वेद कॉलेज, कानपुर के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मनीष सिंह ने गोमूत्र को एंटीमाइक्रोबियल बताया। कॉलेज की प्राचार्या प्रो. सुधा सिंह ने भी इसके औषधीय गुणों पर विचार रखे।

महानिदेशक जीएस प्रियदर्शी ने कहा कि आयुर्वेद अस्पतालों में पंचगव्य चिकित्सा को बढ़ावा दिया जाएगा। प्रमुख सचिव रंजन कुमार ने बताया कि आईआईटी कानपुर में आयुष विभाग के सहयोग से जल्द सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किया जाएगा। कार्यक्रम में पंचगव्य उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई।

कार्यक्रम में मौजूद मंत्री व अन्य।

कार्यक्रम में मौजूद मंत्री व अन्य।

कार्यक्रम में मौजूद मंत्री व अन्य।

कार्यक्रम में मौजूद मंत्री व अन्य।

कार्यक्रम में मौजूद मंत्री व अन्य।

कार्यक्रम में मौजूद मंत्री व अन्य।

कार्यक्रम में मौजूद मंत्री व अन्य।

कार्यक्रम में मौजूद मंत्री व अन्य।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed