{"_id":"6ae4fdab82a574245505ee09","slug":"38-students-become-great-benefactors-by-donating-blood-lucknow-news-c-13-lko1070-1989493-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: रक्तदान कर महादानी बने 38 छात्र-छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: रक्तदान कर महादानी बने 38 छात्र-छात्राएं
विज्ञापन
रक्तदान कर महादानी बने 38 छात्र-छात्राएं।
लखनऊ। हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट और अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से शुक्रवार को मोहनलालगंज के अंबालिका इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में रक्तदान शिविर लगा। शिविर में कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ अन्य लोगों ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। इस दाैरान रक्तदान करने वाले 38 छात्र-छात्राओं को महादानी बनने का गाैरव हासिल हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ डाॅ. जिग्नेश मिश्रा, डाॅ. मणिकंदन, डाॅ. आशुतोष द्विवेदी, डाॅ. सैयद, कमर अब्बास ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। रक्तदान की प्रक्रिया केजीएमयू ब्लड बैंक की टीम ने पूरी कराई। इस दौरान रक्तदान करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
आयोजकों ने कहा कि रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करना और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहयोग करना शिविर का मुख्य उद्देश्य है। ट्रस्ट की न्यासी डाॅ. रूपल अग्रवाल ने रक्तदान करने वाले लोगों के प्रयासों की सराहना की। कहा कि रक्तदान महादान है। किसी व्यक्ति का रक्तदान जरूरतमंद मरीज के लिए जीवनदान साबित हो सकता है। इस माैके पर मधुर प्रकाश श्रीवास्तव, विष्णु कुमार, बृजेश कुमार, कमलेश कुमार आदि माैजूद रहे।