{"_id":"5c0f598cbdec2241c31d26b3","slug":"artists-of-afghanistan-performed-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"संगीत ने तोड़ी भाषा की दीवार, अफगान बैंड ने श्रोताओं को किया झूमने पर मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगीत ने तोड़ी भाषा की दीवार, अफगान बैंड ने श्रोताओं को किया झूमने पर मजबूर
Tue, 11 Dec 2018 12:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 11 Dec 2018 12:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रस्तुति देता अफगानिस्तान का अवेई बैंड-ए-अमीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
संगीत और प्रेम में भाषा नहीं बल्कि अहसास मायने रखता है। यह बात साबित हुई सोमवार को लखनऊ के संगीत नाटक एकेडमी में अफगानिस्तान के म्युजिकल बैंडके परफार्मेंस के दौरान। अफगानिस्तान के 10 सदस्यीय अवेई बैंड-ए-अमीर के लव सांग्स की परफॉर्मेंस में गानों की भाषा भले ही किसी को समझ न आई हो लेकिन दम्बोरा की म्युजिक और गानों की धुनों पर शुरू से लेकर अंत तक लोग जमकर झूमे।
2 of 5
प्रस्तुति देता अफगानिस्तान का अवेई बैंड-ए-अमीर
- फोटो : amar ujala
इंडियन काउंसिल फॉर कल्चरल रिलेशंस की ओर से दिल्ली में होने वाले पांचवें अन्तरराष्ट्रीय लोक नृत्य एवं संगीत महोत्सव के अंतर्गत अपनी संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए सोमवार को अफगानिस्तान के बामियान का एक बैंड (अवेई बैंड-ए-अमीर) राजधानी पहुंचा और अपनी भाषा में दम्बोरा की धुन पर लव सांग्स प्रस्तुत किए।
3 of 5
प्रस्तुति देता अफगानिस्तान का अवेई बैंड-ए-अमीर
- फोटो : amar ujala
अफगानी संस्कृति के अनुसार उसी वेशभूषा में सजे-धजे टीम के सदस्यों ने अपनी अद्भुत संगीत प्रस्तुति से सबका मनोरंजन किया। दिल को छू लेने वाले संगीत के साथ जहां ग्रुप परफॉर्मेंस ने सबकी वाहवाही लूटी, वहीं सिंगल और डुएट परफॉर्मेंस भी खूब सराही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रस्तुति देता अफगानिस्तान का अवेई बैंड-ए-अमीर
- फोटो : amar ujala
यहां मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान के निदेशक अश्वनी दत्त पाठक ने टीम के सदस्यों का सम्मान किया।
विज्ञापन
5 of 5
प्रस्तुति देता अफगानिस्तान का अवेई बैंड-ए-अमीर
- फोटो : amar ujala
इन कलाकारों ने दी प्रस्तुति-
बैंड प्रमुख इशहाक जुइया, फरशाद रोस्ताजादा, अब्दुल अजीज अहमदी, मोहम्मद जेया रोस्तमी, अहमद गुलामी, अकबर फैजी, हफीजुल्ला एख्तियारजादा, गोल्सम अहमदी, नसीमा ओमिद व अजीजा अकबरयान।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।