{"_id":"598732fe4f1c1bbe3e8b4aec","slug":"a-women-murdered-in-hasanganj-area-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पति व बच्चों को छोड़कर लिव इन में रहती थी महिला, कमरे में खून से लथपथ मिली लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति व बच्चों को छोड़कर लिव इन में रहती थी महिला, कमरे में खून से लथपथ मिली लाश
Mon, 07 Aug 2017 09:12 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 07 Aug 2017 09:12 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लखनऊ के हसनगंज के त्रिवेणीनगर-3 के पतौरागंज में सो रही महिला की गला काटकर हत्या कर दी गई। शनिवार देर रात हुई वारदात के बाद से साथ में रह रहा व्यक्ति फरार है। वारदात की सूचना पुलिस को मकान मालकिन ने रविवार सुबह करीब आठ बजे दी। सीओ महानगर अनुराग सिंह के मुताबिक, रविवार देर शाम तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला सीतापुर के बरई जलालपुर गांव की है, इसकी पुष्टि के लिए स्थानीय पुलिस को सूचित कर दिया गया है। हत्यारे की तलाश की जा रही है।
2 of 7
मूलरूप से लखीमपुर खीरी के ईशानगर निवासी पुरुषोत्तम उर्फ सोहन वर्मा रिक्शा चलाता है। जिस महिला की हत्या हुई है, वह उसके साथ हसनगंज के त्रिवेणीनगर-3 के पतौरागंज में किराए के कमरे में रहता था। मकान मालकिन राजिया के मुताबिक, महिला रोजाना सुबह सात बजे घर से निरालानगर निवासी एक डॉक्टर के घर में खाना बनाने जाती थी। राजिया ने बताया कि रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे दो तीन बार आवाज देने पर कोई जवाब नहीं मिला तो खिड़की से झांककर देखा तो फर्श पर पड़े बिस्तर पर महिला शव था। पूरे कमरे में खून फैला था। खाने के जूठे बर्तन एक कोने में पड़े थे।
3 of 7
पुलिस के मुताबिक, गहरी नींद में हत्या होने के कारण चीख भी नहीं निकली। वारदात देर रात दो से तीन बजे के बीच की लग रही है। ऐसा लगता है कि महिला हत्यारे का विरोध भी नहीं कर सकी। इंस्पेक्टर पीके झा ने बताया कि कमरे से खून लगा हुआ एक धारदार हथियार और हथौड़ा मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
पुलिस ने कब्जे में लेकर फोरेंसिंक टीम को जांच के लिए भेज दिया है। हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर एएसपी ट्रांसगोमती हरेंद्र कुमार, सीओ महानगर अनुराग सिंह और इंस्पेक्टर हसनगंज पीके झा पहुंच गए थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
5 of 7
सात दिन पहले आए थे रहने
मकान मालिक अली जान ने बताया कि सोहन 29 जुलाई को किराए पर रहने के लिए पहुंचा। उसके साथ एक पुरुष और एक महिला थी। पुरुष दो दिन तक रहने के बाद चला गया, लेकिन महिला उसके साथ कमरे में रहती थी। उन्होंने बताया कि दोनों से आधार कार्ड मांगा तो बहाना किया कि गांव से लाना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।