{"_id":"6b0661232cb353593a07d624","slug":"four-villagers-arrested-for-poaching-bear-with-snare-in-kendai-korba-burnt-carcass-to-destroy-evidence-korba-news-c-1-1-noi1487-4968936-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"भालू को फंदे में फंसाकर किया शिकार: शव जलाकर अवशेष नदी किनारे फेंके, 4 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भालू को फंदे में फंसाकर किया शिकार: शव जलाकर अवशेष नदी किनारे फेंके, 4 आरोपी गिरफ्तार
Wed, 25 Nov 2026 03:43 PM IST
कोरबा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 03:43 PM IST
सार
कटघोरा वनमंडल में भालू के अवैध शिकार और साक्ष्य नष्ट करने के मामले में वन विभाग ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विभाग ने जले हुए अवशेष बरामद किए हैं। न्यायालय ने आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
भालू शिकार में 4 ग्रामीण गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरबा जिले के कटघोरा वनमंडल के केंदई वन परिक्षेत्र में भालू के अवैध शिकार का मामला सामने आया है। वन विभाग ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी कोरबा जिले के ग्राम दम्हामुड़ा, थाना पसान के निवासी हैं।
गिरफ्तारी के बाद चारों को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, कटघोरा के न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय ने उन्हें 14 दिवस की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। वन विभाग को 21 नवंबर को केंदई वन परिक्षेत्र के छिंदिया परिसर में भालू के अवैध शिकार की सूचना मिली थी। विभागीय दल ने तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके पर रक्त के निशान और फंदे में प्रयुक्त क्लच वायर बरामद हुआ, जिससे शिकार की पुष्टि हुई।
साक्ष्य नष्ट करने का प्रयास
जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपियों ने घटना के अगले दिन भालू के शव को झिनपुरी परिसर में ले जाकर जला दिया। उन्होंने साक्ष्य नष्ट करने की नीयत से ऐसा किया था। इसके बाद भालू के अवशेषों को अंजननाला नदी के किनारे फेंक दिया गया। विभाग ने नदी किनारे से जले हुए अवशेष भी बरामद किए हैं। इस पूरे प्रकरण में वन अपराध क्रमांक 12606/11 दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
कानूनी कार्रवाई और अपील
आरोपियों के विरुद्ध वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 (यथासंशोधित 2022) की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। भालू अनुसूची-1 के अंतर्गत संरक्षित वन्यप्राणी है। इस अपराध में अधिनियम की धारा 51(1) के तहत न्यूनतम 3 वर्ष से अधिकतम 7 वर्ष तक के कारावास और जुर्माने का प्रावधान है। यह कार्रवाई वनमंडलाधिकारी कटघोरा जितेन्द्र कुमार उपाध्याय के निर्देशन में हुई।
उप वनमंडलाधिकारी मृगजा जालिंदर यादव ने मार्गदर्शन किया। केंदई परिक्षेत्र अधिकारी अभिषेक कुमार दुबे, परिक्षेत्र सहायक शारदा प्रसाद शर्मा भी शामिल थे। परिसर रक्षक मुरारी लाल साहू, मंगल नायक, गंगाराम नेताम और अन्य वनकर्मी भी कार्रवाई का हिस्सा रहे। वन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि जंगल या उसके आसपास संदिग्ध सामग्री दिखे तो तुरंत वन कार्यालय को सूचना दें। अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका की विवेचना जारी है।