{"_id":"5cf1302bbdec220752496dee","slug":"10-ministers-in-narendra-modi-s-fresh-cabinet-is-from-up","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"केंद्र में यूपी का दबदबा, पीएम को मिलाकर 10 मंत्री प्रदेश से, तीन को कैबिनेट प्रभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र में यूपी का दबदबा, पीएम को मिलाकर 10 मंत्री प्रदेश से, तीन को कैबिनेट प्रभार
Sat, 01 Jun 2019 05:51 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Sat, 01 Jun 2019 05:51 AM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी सरकार-2 में यूपी का दबदबा कायम है। प्रदेश तीन सांसद को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। वहीं उत्तर प्रदेश से कुल नौ मंत्रियों को मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। कैबिनेट के अलावा एक राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व पांच को राज्य मंत्री बनाया गया है। खास बात यह है कि पहली बार बनी मोदी सरकार के पहले शपथ ग्रहण में भी नौ ही मंत्री प्रदेश से चुने गए थे।
Rajnath Singh
- फोटो : अमर उजाला
राजनाथ बने रक्षा मंत्री
लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया है। उन्हेंने गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी के बाद शपथ ली थी। उप्र के मुख्यमंत्री रह चुके राजनाथ सिंह 2014 में मोदी सरकार में गृह मंत्री रह चुके हैं। वह लखनऊ से लगातार दूसरी बार सांसद चुने गए हैं। इससे पहले वह गाजियाबाद से सांसद रह चुके हैं। राजनाथ सिंह अटल सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं। मोदी सरकार में वह दूसरे नंबर के चेहरे हैं।

स्मृति ईरानी
- फोटो : BBC
स्मृति जुबिन इरानी
अमेठी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को हराने वाली स्मृति ईरानी को महिला एवं बाल कल्याण मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है। स्मृति इरानी 2014 में भी मोदी कैबिनेट में मंत्री थीं। 2014 में वह अमेठी से चुनाव तो नहीं जीत पाईं थी पर भाजपा ने गुजरात से राज्यसभा भेजकर उन्हें पहले मानव संसाधन मंत्री और फिर कपड़ा मंत्री बनाया था।

महेन्द्र नाथ पांडेय
- फोटो : अमर उजाला
डॉ.महेंद्र नाथ पांडेय
उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व चंदौली से सांसद डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय को कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया है। 2014 में मोदी सरकार में राज्यमंत्री रहे। यूपी में लोकसभा चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने डॉ.महेंद्र नाथ पांडेय को ब्राह्मण चेहरे के तौर पर आगे किया था, इसके लिए उन्होंने अपना मंत्री पद भी छोड़ दिया था। वह यूपी सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं। चंदौली से दूसरी बार सांसद बने हैं।

मुख्तार अब्बास नकवी
- फोटो : amar ujala
मुख्तार अब्बास नकवी
मुरादाबाद मंडल में करारी हार के बाद भी केंद्रीय कैबिनेट में मुरादाबाद को जगह मिल गई। रामपुर को कर्म भूमि बनाने वाले राज्यसभा सदस्य मुख्तार अब्बास नकवी को फिर मंत्री बनाया गया है। माना जा रहा है कि मुस्लिम चेहरा होने और मुरादाबाद मंडल के में नेतृत्व के लिए भाजपा ने नकवी को मंत्री पद सौंपा है। इस बार उनका पद बढ़ाकर राज्यमंत्री से कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। इससे भाजपाइयों में खुशी है।