गंदगी में तैयार होता भोजन, डीप फ्रीजर व फ्रिज में सड़ता खाना, चारों तरफ गंदगी ही गंदगी, दो लीटर मट्ठे में पांच किलो के करीब बर्फ, शौचालय का पानी खाना बनाने में हो रहा था इस्तेमाल ....। ट्रेनों की पैंट्रीकार की यह तस्वीर उस वक्त सामने आई जब सीनियर डीसीएम जगतोष शुक्ल ने सियालदाह व नीलांचल एक्सप्रेस में बुधवार को छापा मारा। यात्रियों को सड़ा, बासी और घटिया खाना खिलाकर उनकी जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है। रेलवे टीम ने पैंट्रीकार मैनेजरों पर पांच-पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया है।
ट्रेनों के पैंट्रीकार में मिला सड़ा खाना, किचन में किया जा रहा शौचालय के पानी का इस्तेमाल, तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन पर बुधवार को बेटिकट यात्रियों से लेकर पैंट्रीकार तक की जांच की गई। सियालदाह व नीलांचल एक्सप्रेस से लगातार आ रही शिकायतों को ध्यान में रखते हुए सियालदाह एक्सप्रेस के आते ही अधिकारियों की टीम पैंट्रीकार के अंदर घुस गई। वहां से अवैध पानी व नॉन ब्रांडेड कोल्डड्रिंक जब्त की गई। गंदगी के बीच खाना पकता मिला। कर्मचारी एप्रेन तक नहीं पहने हुए थे। अग्निशमन यंत्र एक्सपायर हो चुके थे। खाने के पैकेटों पर रेट तक नहीं लिखे थे। तत्काल मैनेजर पर पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया गया।
बदबू इतनी की मुंह-नाक पर हाथ लगा लिया अफसरों ने
इसके बाद प्लेटफॉर्म नंबर चार पर खड़ी नीलांचल एक्सप्रेस की पैंट्रीकार चेक की गई। जहां डीप फ्रीजर की हालत देख अधिकारियों ने मुंह व नाक पर हाथ रख लिया। गंदगी के बीच पनीर व मैदा रखा हुआ था, जो सड़ चुका था। अवैध रूप से पानी की बोतलें और मनमाने दामों पर सामान बिकता मिला।
इतना ही नहीं एक कंटेनर में मट्ठा रखा हुआ था, जिसमें दो लीटर से अधिक मट्ठा होगा। पर, पैंट्रीकार मालिक ने उसमें पांच किलो से ज्यादा बर्फ ठंडा करने के नाम पर डलवा रखी थी, ऐसे ही ट्रेन के शौचालय में भरे जाने वाले पानी को खाने में इस्तेमाल किया जा रहा था। तत्काल पैंट्रीकार मैनेजर पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
नीलांचल एक्सप्रेस में कर्मचारी बगैर ऐप्रन पहने खाना पका रहे हैं। अफसरों को देखते ही एप्रेन पहनने लगे और पैंट्रीकार की सफाई-धुलाई शुरू कर दी।