फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में देखिए: शहीद साथी को श्रद्धांजलि देते वक्त फूट-फूट कर रोए सीआरपीएफ के जवान

Sat, 02 Mar 2019 05:32 PM IST
अभिषेक त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: अभिषेक त्यागी Updated Sat, 02 Mar 2019 05:32 PM IST
विज्ञापन
Wreath laying ceremony of two CRPF personnel martyred in Handwara Kupwara encounter
crpf - फोटो : अमर उजाला
देश के जवान जिस तरह से सीमा पर और कश्मीर घाटी में शहीद हो रहे हैं यह एक चिंता का विषय बनता जा रहा है। ऐसी ही दिल दहला देने वाली तस्वीर दिखी कुपवाड़ा में जहां शुक्रवार को आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर और जवान को उनके साथी जब श्रद्धांजलि देकर ट्रक में उनके घर भेजने के लिए जाने लगे तो वह फूट-फूट कर रोते दिखे। हर एक जवान इन तस्वीरों में अपने साथियों के बलिदान पर रोता हुआ दिखा। आपको बता दें कि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में शुक्रवार को मुठभेड़ में सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर समेत चार जवान शहीद हो गए, जबकि एक नागरिक की मौत हो गई। इस गोलीबारी में 9 अन्य घायल हैं। फिलहाल गोलीबारी बीते 48 घंटों से जारी है। पूरे इलाके को सुरक्षा बलों ने घेर रखा है।


Wreath laying ceremony of two CRPF personnel martyred in Handwara Kupwara encounter
crpf - फोटो : अमर उजाला
जिले के लंगेट इलाके के बाबागुंड में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर 22 राष्ट्रीय राइफल्स, 92 बटालियन सीआरपीएफ तथा एसओजी ने गुरुवार की देर शाम घेराबंदी तथा तलाशी अभियान (कासो) शुरू किया। पांच घंटे की तलाशी के बाद घेरा सख्त होता देख एक मकान में छिपे आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिससे रात में लगभग डेढ़ बजे मुठभेड़ शुरू हो गई। शुक्रवार को भी मुठभेड़ जारी रही। इस दौरान सुरक्षाबलों ने विस्फोट कर मकान उड़ा दिया। इसके बाद दूसरी ओर से फायरिंग बंद हो गई। यह सूचना आई कि दो आतंकी मारे गए हैं।

 
Wreath laying ceremony of two CRPF personnel martyred in Handwara Kupwara encounter
crpf - फोटो : अमर उजाला
चूंकि रास्ता तंग होने की वजह से मुठभेड़ स्थल तक जेसीबी नहीं जा सकती थी, इस वजह से मैन्युअल ही मलबा हटाने का काम शुरू किया गया। इस बीच मलबे में से निकलकर आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें नौ जवान घायल हो गए। फायरिंग शुरू होते ही जवानों ने मोर्चा संभालकर जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी, जिससे दोबारा मुठभेड़ शुरू हो गई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Wreath laying ceremony of two CRPF personnel martyred in Handwara Kupwara encounter
crpf - फोटो : अमर उजाला
फायरिंग में घायल हुए सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर समेत दो, व दो पुलिस के जवान शहीद हो गए। शहीद होने वाले इंस्पेक्टर का नाम पिंटू तथा एसओजी जवान का नसीर अहमद बताया जाता है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। इस मुठभेड़ में पतला निवासी विनोद कुमार पुत्र चमनसिंह शहीद हो गए। शहीद का पार्थिव शव रविवार को इनके निवास स्थान पर पहुंचेगा।

 
विज्ञापन
Wreath laying ceremony of two CRPF personnel martyred in Handwara Kupwara encounter
crpf - फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा बलों पर भारी पथराव, हिंसक झड़पों में युवक की मौत
मुठभेड़ शुरू होते ही हिंसा भड़क उठी। युवाओं ने सड़क पर उतरकर सुरक्षा बलों पर भारी पथराव किया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। इसके बाद भी स्थिति नहीं संभली तो पेलेट गन का इस्तेमाल किया गया। हिंसक झड़पों में आधा दर्जन युवकों के घायल होने की सूचना है, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है। वसीम अहमद मीर नामक युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed