फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में देखिए: पाक ने बीते 60 घंटों में सीमा पर 100 से ज्यादा बार दागे तोप से गोले, तीन की मौत

Sat, 02 Mar 2019 03:35 PM IST
Pranjal Dixit प्रांजल दीक्षित, जम्मू
प्रांजल दीक्षित, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sat, 02 Mar 2019 03:35 PM IST
विज्ञापन
ceasefire violation by pakistan in jammu kashmir on line of control, poonch, rajouri and uri sector
loc - फोटो : अमर उजाला
लाइन ऑफ कंट्रोल पर पाकिस्तान की नापाक हरकत लगातार जारी है। पिछले 60 घंटों में पाक की ओर से सीमा पर 100 से ज्यादा बार सीजफायर का उल्लघंन कर चुका है। शनिवार को एलओसी पर सेना की अग्रिम पोस्टों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए पाक ने गोले दागे। इसमें कई मकानों को क्षति पहुंची है। पाक ने शनिवार दोपहर राजोरी के नौशेरा सेक्टर में भारी मोर्टार शेलिंग और गोलाबारी की। इस गोलाबारी में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। उधर पुंछ के झुलास गांव में शुक्रवार शाम गोला गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें एक महिला व दो बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा एक मेजर समेत तीन जवान घायल हुए हैं। रिहायशी इलाकों में गोले फटने से कई अन्य लोग जख्मी हैं।
ceasefire violation by pakistan in jammu kashmir on line of control, poonch, rajouri and uri sector
loc - फोटो : अमर उजाला
पुंछ के शाहपुर, बालाकोट, मेंढर सेक्टर, राजोरी के नौशेरा सेक्टर तथा उरी में गुरुवार और शुक्रवार को रात से लेकर सुबह तक पाकिस्तान की तरफ से गोले दागे। इससे एलओसी से सटे इलाकों में दहशत है। हालांकि भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है।

 
ceasefire violation by pakistan in jammu kashmir on line of control, poonch, rajouri and uri sector
loc - फोटो : अमर उजाला
पुंछ जिले के शाहपुर सेक्टर के काइयां क्षेत्र में भारतीय सेना की चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर गोलाबारी की गई।  शाम 6 बजे पाकिस्तानी सेना ने बालाकोट, मेंढर, मनकोट और कृष्णा घाटी में भी भारी गोलाबारी की। मोर्टार दागे जाने की आवाजें करीब 70 किलोमीटर दूर पुंछ तक सुनाई दी गईं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
ceasefire violation by pakistan in jammu kashmir on line of control, poonch, rajouri and uri sector
loc - फोटो : अमर उजाला
तोपों से दाग रहा गोले
लोगों का कहना है कि पाकिस्तानी सेना गोलाबारी करने के लिए तोपों का इस्तेमाल कर रही है, तभी इतनी दूर तक आवाजें आ रही हैं। गौरतलब है कि गुरुवार को पाकिस्तानी सेना ने बालाकोट से लेकर दिगवार तक के करीब 80 किलोमीटर लंबी नियंत्रण रेखा पर भारी गोलाबारी की थी। इसमें मेंढर की एक महिला की मौत हो गई थी, इसके अलावा इस गोलाबारी में सेना से छुट्टी पर घर आए एक लांस नायक घायल हो गया था।

 
विज्ञापन
ceasefire violation by pakistan in jammu kashmir on line of control, poonch, rajouri and uri sector
loc - फोटो : अमर उजाला
नौशेरा भी थर्राया
शाम पौने चार बजे नौशेरा सेक्टर के सरया, नंब, कडाली, कलसियां में सेना की अग्रिम चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए गोलाबारी शुरू की। गोलाबारी से एलओसी क्षेत्र कलाल व कलसिया में कई मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। गणया इलाके में पवन कुमार, कुलदीप राज, शामलाल, कलसियां में कुंदनलाल, कलाल में सुरजीत कुमार, बलवीर कुमार और चमनलाल के घरों पर मोर्टार गिरने से नुकसान पहुंचा है। मोर्टार गिरने से कलाल का एक धार्मिक स्थल भी क्षतिग्रस्त हुआ है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed