{"_id":"6ce4c5b2eab4abe6758dc1590a67e2ca","slug":"work-start-in-after-gaurd-of-owner-of-chief-minister","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री को गार्ड आफ आनर के साथ कामकाज शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री को गार्ड आफ आनर के साथ कामकाज शुरू
Mon, 09 Nov 2015 09:56 PM IST
Updated Mon, 09 Nov 2015 09:56 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री को गार्ड आफ आनर के साथ कामकाज शुरू
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रियासती सरकार का दरबार सोमवार को जम्मू सचिवालय में सज गया। अगले छह महीने तक रियासत की राजधानी यहीं रहेगी। सचिवालय में सुबह मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद को गार्ड आफ आनर दिया गया। इसके अलावा दरबार से जुड़े राजभवन, हाईकोर्ट, पुलिस मुख्यालय व आयोगों के कार्यालय भी खुल गए। दरबार खुलने के साथ ही शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
मुख्यमंत्री को गार्ड आफ आनर के साथ कामकाज शुरू
2 of 6
सचिवालय जाने वाले रास्ते पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी है। श्रीनगर में 30 अक्टूबर को दरबार बंद हो गया था। ज्ञात हो कि दरबार मूव की प्रक्रिया 141 साल पुरानी है। डोगरा महाराजा रणबीर सिंह के समय से वर्ष 1872 से यह प्रक्रिया चलती आ रही है।
मुख्यमंत्री को गार्ड आफ आनर के साथ कामकाज शुरू
3 of 6
सुबह साढ़े नौ बजे मुख्यमंत्री के पहुंचते ही उन्हें गार्ड आफ आनर दिया गया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह सहित मंत्रिमंडल के सहयोगी, चीफ सेक्रेटरी बीआर शर्मा, डीजीपी के राजेंद्रा, विभिन्न प्रशासनिक सचिवों, वरिष्ठ अधिकारियों तथा सचिवालय के कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। सिविल सेक्रेटिएट नान गजटेड इंप्लाइज यूनियन तथा लो पेड इंप्लाइज यूनियन के पदाधिकारियों ने उन्हें बुके प्रदान कर सचिवालय में पहले दिन कामकाज शुरू करने की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री को गार्ड आफ आनर के साथ कामकाज शुरू
4 of 6
उधर, मुख्य सचिव बीआर शर्मा ने विभिन्न कालोनियों में दरबार मूव कर्मचारियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा की। बिजली, पानी, कूड़ा निस्तारण, गाड़ियों की पार्किंग तथा सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कर्मचारियों को हर प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराने की हिदायत दी। जम्मू-कश्मीर लेजिस्लेटिव काउंसिल के डिप्टी चेयरमैन जहांगीर मीर ने भी काउंसिल सचिवालय का दौरा किया। उनके साथ सचिव अब्दुल मजीद भट थे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री को गार्ड आफ आनर के साथ कामकाज शुरू
5 of 6
उन्होंने अधिकारियों की बैठक में विभिन्न कमेटियों से समय पर एक्शन टेकेन रिपोर्ट लेने को कहा। राज्यपाल एनएन वोहरा ने राजभवन के विभिन्न विभागों का दौरा कर अधिकारियों को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने को कहा। साथ ही अतिथियों से बेहतर व्यवहार करने, रिकार्ड का बेहतर रखरखाव, डिजास्टर मैनेजमेंट की तैयारियां तथा मामलों के त्वरित निराकरण पर बल दिया। उन्होंने राजभवन के लान और गार्डन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सोलर पावर प्लांट तथा सीआरपीएफ एवं जेके पुलिस कैंप का भी निरीक्षण किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।