{"_id":"6b00d94cad8be4ba8504ba43","slug":"it-will-now-be-possible-to-become-an-engineer-in-the-railways-after-completing-class-12-in-jammu-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: रेलवे में अब 12वीं के बाद बन सकेंगे इंजीनियर, टेक्निकल एंट्री स्कीम समेत इन पदों पर मिलेगी नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: रेलवे में अब 12वीं के बाद बन सकेंगे इंजीनियर, टेक्निकल एंट्री स्कीम समेत इन पदों पर मिलेगी नियुक्ति
Sat, 21 Nov 2026 05:08 AM IST
Digvijay Singh
एचपी चौहान, अमर उजाला, जम्मू
एचपी चौहान, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 21 Nov 2026 05:08 AM IST
सार
रेलवे भर्ती बोर्ड जेईई मेन रैंक से 90वें परसेंटाइल तक या उपलब्ध सीटों के 15 गुना अभ्यर्थियों को कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए बुलाएगा। 120 मिनट की परीक्षा में 100 प्रश्न होंगे, जिनमें जनरल एप्टीट्यूड के 60 तथा भौतिकी, रसायन विज्ञान व गणित के 40 सवाल होंगे।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रेलवे में अब 12वीं के बाद इंजीनियर बन सकेंगे। नियुक्ति सीनियर सेक्शन इंजीनियर (एसएसई) पद पर मिलेगी। इसके लिए रेलवे बोर्ड टेक्निकल एंट्री स्कीम (टीईएस) शुरू कर रहा है। चयनित युवाओं को गति शक्ति विश्वविद्यालय में 4 साल का विशेष इंजीनियरिंग कोर्स कराया जाएगा, जिसकी फीस और हॉस्टल खर्च रेलवे उठाएगा। कोर्स व प्रशिक्षण के बाद पे लेवल-7 पर नियुक्ति मिलेगी। रेलवे बोर्ड के निदेशक (स्थापना) यूके तिवारी के अनुसार यह योजना सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के लिए है।
विज्ञापन
जेईई मेन रैंक के आधार पर शॉर्ट लिस्टिंग
आवेदन के लिए आयु 17 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को छूट मिलेगी। भौतिकी, रसायन विज्ञान व गणित के साथ 12वीं पास होना अनिवार्य है। उसी वर्ष की वैध जेईई मेन रैंक मान्य होगी। 2027-28 सत्र के लिए जेईई मेन 2027 के दोनों सत्रों में से बेहतर स्कोर लिया जाएगा।
विज्ञापन
रेलवे भर्ती बोर्ड जेईई मेन रैंक से 90वें परसेंटाइल तक या उपलब्ध सीटों के 15 गुना अभ्यर्थियों को कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए बुलाएगा। 120 मिनट की परीक्षा में 100 प्रश्न होंगे, जिनमें जनरल एप्टीट्यूड के 60 तथा भौतिकी, रसायन विज्ञान व गणित के 40 सवाल होंगे। नेगेटिव मार्किंग होगी। न्यूनतम अर्हता अंक सभी वर्गों के लिए 20% होंगे।
विज्ञापन
