Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Vaishno Devi footfall reaches 87 lakh, shrine board hopeful of crossing one crore Katra

वैष्णो देवी के दरबार में आस्था का सैलाब: 87 लाख पहुंचे श्रद्धालु, साल के अंत तक एक करोड़ की उम्मीद

Sat, 21 Nov 2026 06:10 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Sat, 21 Nov 2026 06:10 PM IST
सार

इस साल अब तक करीब 87 लाख श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के दर्शन कर चुके हैं जून महीने में सबसे अधिक 13.13 लाख श्रद्धालु पहुंचे। श्राइन बोर्ड को उम्मीद है कि साल के अंत तक भक्तों की संख्या एक करोड़ के पार पहुंच सकती है।

विज्ञापन
Vaishno Devi footfall reaches 87 lakh, shrine board hopeful of crossing one crore Katra
माता वैष्णो देवी धाम - फोटो : संवाद

विस्तार

माता वैष्णो देवी के दरबार में इस साल श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। अब तक करीब 87 लाख श्रद्धालु मां के दर्शन कर चुके हैं और श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड को उम्मीद है कि साल के अंत तक श्रद्धालुओं की संख्या एक करोड़ के आंकड़े को पार कर सकती है। यात्रा में लगातार बढ़ रही भीड़ को बेहतर सुविधाओं और बुनियादी ढांचे में सुधार का परिणाम माना जा रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ सचिन कुमार ने कटड़ा में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि इस साल पिछले वर्ष की तुलना में श्रद्धालुओं की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि बोर्ड यात्रियों की सुविधा, बेहतर व्यवस्थाओं और यात्रा अनुभव को सुधारने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं का सुविधाओं पर भरोसा बढ़ा है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि साल के बाकी दिनों में भी श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी और एक करोड़ का आंकड़ा पार हो सकता है। हालांकि, इसकी स्पष्ट तस्वीर अगले एक महीने में सामने आएगी। उन्होंने श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में माता के दरबार में पहुंचकर आशीर्वाद लेने की अपील भी की।

जून में सबसे ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे
इस साल जनवरी से अक्तूबर तक कुल 83,20,256 श्रद्धालुओं ने माता वैष्णो देवी के दर्शन किए। जून महीने में सबसे अधिक 13,13,803 श्रद्धालु पहुंचे, जबकि मई में 10,92,776 और मार्च में 9,36,046 श्रद्धालुओं ने यात्रा की। अप्रैल में 9,14,341 और अक्तूबर में 9,82,495 श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई।

अन्य महीनों में जनवरी में 6,96,914, फरवरी में 4,45,178, जुलाई में 6,68,911, अगस्त में 6,25,550 और सितंबर में 6,44,242 श्रद्धालु पहुंचे। नवंबर के आंकड़ों को जोड़ने के बाद कुल संख्या करीब 87 लाख हो गई है।

2024 में करीब 95 लाख श्रद्धालुओं ने किए थे दर्शन
आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025 में कुल 69,78,806 श्रद्धालुओं ने माता वैष्णो देवी के दर्शन किए थे, जबकि 2024 में यह संख्या 94,84,182 रही थी। इससे पहले 2011 में 1,01,15,647 और 2012 में 1,04,95,269 श्रद्धालु मां के दरबार पहुंचे थे। वर्ष 2012 में अब तक की सबसे अधिक संख्या दर्ज की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed