फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर सड़क हादसाः यूपी के घायल यात्री बोले- माता रानी और भोलेनाथ की कृपा से बच गई जान

Tue, 07 Jan 2020 09:37 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 07 Jan 2020 09:37 PM IST
विज्ञापन
two mini bus Collision in reasi jammu kashmir, mata vaishno devi pilgrims injured
सड़क हादसा में घायल यात्री - फोटो : अमर उजाला

कटड़ा मार्ग पर दो मिनी बसों की आपस में हुई भिड़ंत के बाद राजाजी पुरम ब्लॉक-सी लखनऊ से आए हुए श्रद्धालुओं के चेहरों पर दुर्घटना का डर और खौफ साफ दिख रहा था, लेकिन इसके बावजूद भी उनके हाथ बार-बार माता रानी के त्रिकुटा पर्वत की तरफ उठ रहे थे। मौके पर मची चीख पुकार के बाद स्थानीय लोगों ने भी अपनी भूमिका बखूबी निभाई।

two mini bus Collision in reasi jammu kashmir, mata vaishno devi pilgrims injured
सड़क हादसा में घायल यात्री - फोटो : अमर उजाला

बताया जाता है कि लखनऊ से 23 लोगों का यह दल श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा की यात्रा पर आया था। सभी लोग आपस में रिश्तेदार और मोहल्ले के रहने वाले लोग हैं। सोमवार दोपहर को सभी ने माता रानी की पवित्र पिंडियों के दर्शन किए। इसके बाद सोमवार रात को सभी आधार शिविर कटड़ा पहुंचे।

two mini bus Collision in reasi jammu kashmir, mata vaishno devi pilgrims injured
सड़क हादसा में घायल यात्री - फोटो : अमर उजाला

रात्रि विश्राम के दौरान सभी लोगों की सलाह पौनी स्थित श्री शिवखोड़ी धाम में भोलेनाथ के दर्शन करने की हुई। मंगलवार सुबह मिनी बस से शिवखोड़ी के लिए चल दिए। कटड़ा से सिर्फ 20 किलोमीटर का रास्ता तय करने के बाद मिनी बस सिंबल चोया भागा में दूसरी मिनी बस से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
two mini bus Collision in reasi jammu kashmir, mata vaishno devi pilgrims injured
सड़क हादसा में घायल यात्री - फोटो : अमर उजाला
दुर्घटना के बाद सभी यात्री जान बचने के लिए भगवान का शुक्रिया अदा कर रहे थे। इस दौरान उनके मुंह से यही निकल रहा था कि वह माता रानी के दर्शन के बाद भगवान भोलेनाथ के दर्शन को जा रहे थे। जिनकी कृपा दृष्टि के कारण ही उनकी जान बच सकी है।
 
विज्ञापन
two mini bus Collision in reasi jammu kashmir, mata vaishno devi pilgrims injured
सड़क हादसा में घायल लड़की - फोटो : अमर उजाला
अपने घायल भाई राधे श्याम को जम्मू रेफर करने के बाद उनके साथ जा रहे मनोज तिवारी ने बताया कि उनकी दो बेटियां पूर्वा और कृतिका घायल हुई हैं। वहीं राधे श्याम की बेटी करिश्मा (14) भी घायल हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed