Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Four teams emerged as winners on the eighth day of the Krishna Valley Premier League.

Jammu News: कृष्णा घाटी प्रीमियर लीग के आठवें दिन चार टीमें बनीं विजेता

विज्ञापन
Four teams emerged as winners on the eighth day of the Krishna Valley Premier League.
मेंढर सुपर स्टार्स, खान क्रिकेट क्लब, सुल्तान वॉरियर्स और हिल व्यू राजोरी रहे विजेता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। भारतीय सेना की कृष्णा घाटी ब्रिगेड द्वारा गांव जलास में कृष्णा घाटी प्रीमियर लीग संस्करण तीन का आयोजन किया जा रहा है। इसके आठवें दिन चार रोमांचक मैच खेले गए। इन मैचों में मेंढर सुपर स्टार्स, खान क्रिकेट क्लब, सुल्तान वॉरियर्स और हिल व्यू राजौरी विजेता बने।
पहला मैच मेंढर सुपर स्टार्स और मरहोट जूनियर के बीच हुआ। मरहोट जूनियर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की और 10 ओवर में 198/2 का बड़ा स्कोर बनाया, जिसमें शोएब ने 80 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए मरहोट जूनियर 70/9 रन ही बना सकी। इफ्फू राजपूत के दो विकेट से मेंढर सुपर स्टार्स ने 128 रनों से जीत प्राप्त की। दूसरा मैच खान क्रिकेट क्लब बनाम स्टार वॉरियर्स खेला गया। खान क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 121/4 रन बनाए, जिसमें नदीम ने 51 रन का योगदान दिया। सज्जाद ने तीन विकेट लिए। स्टार वॉरियर्स 63/10 रन पर ऑल आउट हो गई, जबकि बशारत ने चार विकेट चटकाए। खान क्रिकेट क्लब ने 58 रनों से यह मैच जीता।
विज्ञापन

अन्य मैच परिणाम: तीसरा मैच सिक्सर स्टार्स और सुल्तान वॉरियर्स के बीच हुआ। सिक्सर स्टार्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 73/4 रन बनाए, जिसमें साबिर अली ने 29 रन का योगदान दिया। सुल्तान वॉरियर्स ने चार विकेट खोकर नौ ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। आदिल ने 28 रन की पारी खेली और सुल्तान वॉरियर्स ने छह विकेट से जीत दर्ज की। चौथा मैच हिल व्यू राजौरी और बिस्मिल्लाह क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। बिस्मिल्लाह क्रिकेट क्लब ने 10 ओवर में 65/6 रन बनाए, जिसमें मोहम्मद शबाज़ ने 25 रन बनाए और सिकंदर ने दो विकेट लिए। हिल व्यू राजौरी ने बिना कोई विकेट खोए 2.1 ओवर में ही लक्ष्य प्राप्त कर लिया। नासिर ने 43 रन की बेहतरीन पारी खेली और हिल व्यू राजौरी ने 10 विकेट से मैच जीता। आज के सभी ''मैन ऑफ द मैच'' खिलाड़ियों को सेना की तरफ से तीन-तीन हजार रुपये का नकद इनाम और ट्रॉफी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed