फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पटनीटॉप-नत्थाटॉप में भारी बर्फबारी, देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे पर्यटक बोले- वाह...मजा आ गई

Tue, 07 Jan 2020 09:06 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 07 Jan 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
Heavy snowfall in Patnitop and Nathatop jammu kashmir
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर में मौसम का मिजाज लगातार बिगड़ता जा रहा है। इससे पर्वतीय श्रृंखला बर्फ की मोटी चादर से ढक चुकी है। मैदानी इलाकों में लगातार बारिश हो रही है, इस कारण तापमान भी लुढ़क गया है। लोगों द्वारा ठंड से बचने के लिए अलाव का इस्तेमाल किया जा रहा है। जिस तरह से ठंड में इजाफा हो गया है और ठिठुरन बढ़ गई है उससे चिनैनी में भी बर्फबारी की उम्मीद बन गई है।



 

Heavy snowfall in Patnitop and Nathatop jammu kashmir
रूस में बर्फबारी - फोटो : Social media

जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटॉप में लगातार बर्फ जारी है, जिससे पटनीटॉप की वादी बर्फ की चादर में लिपट गई है, जबकि पटनीटॉप के देवदार के वृक्ष भी बर्फ के कारण सफेद चादर में लिपट गए। यहां का नजारा काफी आकर्षित करने वाला है।

 

Heavy snowfall in Patnitop and Nathatop jammu kashmir
बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर

देश के कई हिस्सों के सैलानी जो बर्फ देखने की चाह लिए पटनीटॉप पहुंचे उनकी मुराद कुदरत ने पूरी कर दी और लगातार बर्फबारी से सैलानी भी खुश नजर आए जबकि नत्थाटॉप में भी बर्फ गिरने का दौर जारी रहा और वहां पर भी बर्फ की मोटी चादर के साथ-साथ धुंध का असर भी बना है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Heavy snowfall in Patnitop and Nathatop jammu kashmir
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

इसके अलावा पर्वत श्रृंखला पर भी बर्फ का गिरना जारी है। इससे क्षेत्र में ठिठुरन काफी बढ़ गई और लोगों द्वारा दिनभर आग जलाकर ठंड से बचने का प्रयास किया गया। वहीं ठंड के चलते बाजारों में ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों की संख्या में भी कमी देखी गई और दुकानदारों द्वारा भी जल्दी दुकानें बंद कर घरों की ओर रुख कर लिया गया, जिस तरह से लगातार बारिश व बर्फबारी जारी रही।

 

विज्ञापन
Heavy snowfall in Patnitop and Nathatop jammu kashmir
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

जम्मू संभाग के विकसित पर्यटन स्थल पटनीटॉप में पहुंचे सैलानी जो बर्फ की चाह लिए पटनीटॉप पहुंचे उनकी मुराद कुदरत ने पूरी तो की, लेकिन सैलानी बर्फ की फाहे से इतने आकर्षित हुए कि बर्फ के गिरते फाहे को पकड़ने का प्रयास करने लगे, लेकिन जैसे ही वह उसे पकड़ते वह पिघल जाता।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed