फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टॉप 10 आतंकियों की लिस्ट में अब बचें मात्र 7 आतंकी, कई पर है 12 लाख तक का इनाम

Wed, 29 Aug 2018 12:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 29 Aug 2018 12:52 PM IST
विज्ञापन
top ten militants declared by security forces in jammu kashmir till now three killed
टॉप 10 आतंकी में से दूसरें को सेना ने मार गिराया
साल 2018 में भारतीय सेना, जम्मू कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ और बीएसएफ ने बीते आठ महीनों में 110 आतंकी ढेर कर दिए हैं। मोस्ट वांटेड आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया गया। आलम यह है कि हिजबुल मुजाहिदीन और लश्कर-ए-तैयबा जैसे संगठन में कोई कमांडर बनने को तैयार नहीं। बुधवार सबह सुरक्षाबलों ने मोस्टवांटेड आतंकियों में से एक हिजबुल डिवीजनल कमांडर अल्ताफ कचरू को मार गिराया। अल्ताफ अहमद डार उर्फ कचरू कुलगाम में हिजबुल का डिस्ट्रिक्ट कमांडर था और कुलगाम का ही रहने वाला था। मारा गया आतंकी हिजबुल कमांडर बुरहान वानी का करीबी बताया जा रहा है।


जम्मू-कश्मीर के डीजीपी एसपी वैद ने बताया कि मारे गए दोनों आतंकियों के शवों के साथ दो हथियार भी बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ खत्म हो गया है। ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा। इस ऑपरेशन में पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के जवान जुटे थे। सुरक्षा कारणों से प्रशासन ने अनंतनाग जिले में इंटरनेट सर्विस फिलहाल स्थगित कर दी है। 

टॉप आतंकियों को मार गिराने का सिलसिला नए साल में भी जारी रहेगा। इसके लिए सुरक्षा बलों ने स्थानीय पुलिस की मदद से तकरीबन एक दर्जन खूंखार आतंकियों की लिस्ट तैयार की है।

गजवत उल हिंद चीफ जाकिर मूसा, लश्कर-ए-तैयबा कमांडर जीनत उल इस्लाम, हिजबुल मुजाहिदीन कमांडर रियाज नैकू, तौसीफ शेख, लश्कर का शौकत टाक, मोहम्मद अब्बास शेख, हिलाल अहमद जैसे आतंकी सुरक्षाबलों की टाप लिस्ट में शामिल हैं। हिजबुल के समीर टाइगर और हिजबुल मुजाहिदीन कमांडर सद्दाम पाडर को सुरक्षाबलों ने इसी साल मार गिराया था जोकि टॉप 10 की लिस्ट में शामिल थे।

साल 2019 तक इनका सफाया करने के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने कमर कस ली है। पुलिस, सीआरपीएफ और सेना की तिकड़ी मिलकर इनका सफाया करने के लिए तैयार है। जब किसी आतंकी को A++ कैटिगरी में रखा जाता है और उस पर 12 लाख रुपये का इनाम रखा जाता है तो यह माना जाता है कि उसके पास अब ज्यादा दिन की जिंदगी नहीं है।
top ten militants declared by security forces in jammu kashmir till now three killed
जाकिर राशिद भट्ट उर्फ मूसा
जाकिर राशिद भट्ट उर्फ मूसा गजवत उल हिंद का चीफ है। 27 साल का मूसा ए डबल प्लस श्रेणी का आतंकी है। बी टेक की पढ़ाई की है। जुलाई 2013 से सक्रिय है। अवंतीपोरा इलाके में इसकी मौजूदगी है। 

 
top ten militants declared by security forces in jammu kashmir till now three killed
जीनत उल इस्लाम 
जीनत उल इस्लाम लश्कर का कमांडर है। अबू इस्माइल के मारे जाने के बाद इसे कमान दी गई है। ए डबल प्लस श्रेणी का आतंकी है। आईईडी विस्फोट विशेषज्ञ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
top ten militants declared by security forces in jammu kashmir till now three killed
सद्दाम पाडर
सद्दाम पाडर हिजबुल मुजाहिदीन का कमांडर है। 2015 में हिजबुल में शामिल हुआ। बुुरहान वानी के मारे जाने के बाद जब मूसा को कमान मिली और मूसा ने हिजबुल की कमान छोड़ी तो सद्दाम को कमान मिली। जिसे सेना ने इसी साल मार गिराया था।
विज्ञापन
top ten militants declared by security forces in jammu kashmir till now three killed
तौसीफ अहमद शेख 
तौसीफ अहमद शेख हिजबुल मुजाहिदीन का ए प्लस श्रेणी की आतंकी है। कुलगाम जिले के रामपुरा का रहने वाला है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed