{"_id":"5b8427d742c79246494d3b1e","slug":"asian-games-bronze-winner-in-wushu-surya-bhanu-pratap-welcomed-at-jammu-by-people","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जकार्ता में चमके जम्मू के सूर्य, घर पर हुआ जोरदार स्वागत, मिला डिप्टी एसपी बनने का ऑफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जकार्ता में चमके जम्मू के सूर्य, घर पर हुआ जोरदार स्वागत, मिला डिप्टी एसपी बनने का ऑफर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 27 Aug 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडोनेशिया के जकार्ता में हाल ही हुए 18वें एशियन गेम्स में देश को वुशु में कांस्य पदक दिलाने वाले जम्मू के सपूत भानू प्रताप सिंह का जम्मू आने पर जोरदार स्वागत हुआ। सोमवार को दोपहर करीब दो बजे जम्मू एयरपोर्ट पर जैसे ही उनकी फ्लाइट पहुंची तो समर्थकों और शुभ चिंतकों का तांत लग गया। हाथों में तिरंगा और फूलों के मालाएं लिए काफी संख्या में समर्थक ने जम्मू एयरपोर्ट के बाहर भानू का गर्मजोशी से स्वागत किया।
- फोटो : अमर उजाला
भानू को मिला डिप्टी एसपी का पदभार
वुशु मे देश के लिए कांस्य पदक जितने वाले जम्मू पुलिस के जवान को अतिरिक्त जिम्मेवारी सौंपी गई है। पुलिस महानिदेशक डॉ. एसपी वेद ने सूर्य भानू प्रताप को उप पुलिस अधीक्षक यानी डिप्टी एसपी का पदभार देने का ऐलान किया। अपने संबोधन के दौरान डॉ. वेद ने कहा कि श्रीनगर में भी भानू प्रताप के स्वागत में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। डॉ. वेद ने कहा कि भानू ना सिर्फ राज्य का बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है।

राज्य के शहीदों को समर्पित है पदक
पदक जितने पर खुशी व्यक्त करते हुए भानू प्रताप ने कहा कि देश के लिए पदक जितना पर गर्व महसूस कर रहा हूं। मेरा पदक उन शहीदों को सर्पित है जिन्होंने देश की रक्षा के खातिर अपनी कुर्बानी दी है। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा के लिए सैनिक अपने घरों से दूर बिना किसी स्वार्थ के देश की रक्षा करते है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री से प्रशंसा मिलने के बाद आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हुई है।

कोच और पिता ने बढ़ाया हौसला
सेमीफाइनल मैच में चोट लगाने के बाद काफी परेशान हो गया था, लेकिन कोच और पिता ने हौसला कम नहीं होना दिया। मैच के दौरान कोच कहते रहे कि चार मिनट का खेल है पूरी जान लगा दो। देश का तिरंगा हवा में दिखना चाहिए। भानू ने कहा कि कश्मीर में भी वुशु खिलाड़ियों की कमी नहीं है। एक से बढ़कर एक अच्छे खिलाड़ी है। बस फोकस से ट्रेनिंग करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अगली बार गोल्ड के जितने का प्रयास करूंगा।

राज्य में अच्छे खिलाड़ियों की नहीं है कमी
भानू प्रताप के कोच कुलदीप हांडू ने कहा कि राज्य में अच्छे खिलाड़ियों की कमी नहीं है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करना और मैडल जित कर आना बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि इस कड़ी में राज्य की पुलिस और स्पोर्ट्स काउंसलि ने हमेशा उनका सहयोग किया है। भानू प्रताप की मेहनत और हिम्मत ने उसे पदक जितने में कामयाब दिलाई है।