Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Porta-cabins to be built for train AC escort staff

जम्मू: लंबी ड्यूटी के बाद अब मिलेगा आराम, ट्रेन के एसी एस्कॉर्ट स्टाफ के लिए रेलवे बनाएगा पोर्टा केबिन

Tue, 24 Nov 2026 10:58 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Tue, 24 Nov 2026 10:58 AM IST
सार

रेलवे बोर्ड ने ट्रेन के एसी एस्कॉर्ट स्टाफ को विश्राम सुविधा देने के लिए प्रमुख स्टेशनों पर पोर्टा केबिन, कोच या डॉरमेट्री बनाने की योजना बनाई है, जिसके तहत सभी क्षेत्रीय रेलवे से जगह और खर्च का आकलन मांगा गया है। प्रस्तावित सुविधाओं में बेड, शौचालय और मोबाइल चार्जिंग पॉइंट शामिल होंगे, जबकि डॉरमेट्री में चार से छह कर्मचारियों के ठहरने की व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन
Porta-cabins to be built for train AC escort staff
जम्मू रेलवे स्टेशन

विस्तार

ट्रेनों में ड्यूटी करने वाले एसी एस्कॉर्ट स्टाफ को अब प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर विश्राम की सुविधा मिल सकती है। रेलवे बोर्ड ने इसके लिए सभी क्षेत्रीय रेलवे से प्रमुख स्टेशनों पर खाली जगह और उपलब्ध भवनों की जानकारी मांगी है। अल्पकालिक व्यवस्था के तहत पोर्टा केबिन या कोच और दीर्घकालिक समाधान के रूप में डॉरमेट्री अथवा ड्राइंग रूम बनाने का प्रस्ताव है।

विज्ञापन
Trending Videos

रेलवे बोर्ड के विशेष कार्य अधिकारी (बिजली इंजीनियरिंग) शोभित गुप्ता ने सभी क्षेत्रीय रेलवे के प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियरों को पत्र जारी कर इस संबंध में संभावनाओं और खर्च का आकलन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि एसी एस्कॉर्ट स्टाफ के लिए पर्याप्त विश्राम सुविधाओं का अभाव लंबे समय से चिंता का विषय है। यह मुद्दा अदालती मामलों और क्षेत्रीय रेलवे की पीएनएम बैठकों में भी उठता रहा है।

रेलवे ऐसे प्रमुख आरंभिक और अंतिम स्टेशनों की पहचान करेगा, जहां बड़ी संख्या में ट्रेनें आती-जाती हैं और बाहरी एसी एस्कॉर्ट स्टाफ को वापसी यात्रा से पहले आराम की जरूरत होती है। स्टाफ को बिस्तर, शौचालय और मोबाइल चार्जिंग पॉइंट की सुविधा उपलब्ध कराने की मंशा है। रेलवे बोर्ड ने प्रत्येक डॉरमेट्री में चार से छह कर्मचारियों के ठहरने की व्यवस्था का आकलन करने को कहा है।  इसके लिए भवन निर्माण और अन्य सुविधाओं पर होने वाले खर्च का अलग-अलग ब्योरा मांगा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या होता है पोर्टा केबिन
पोर्टा केबिन एक पूर्वनिर्मित अस्थायी कमरा या छोटा भवन होता है, जिसे फैक्टरी में तैयार कर जरूरत के अनुसार दूसरी जगह स्थापित किया जा सकता है। इसमें बिजली, पंखे, एसी, बिस्तर और शौचालय जैसी सुविधाएं दी जा सकती हैं। निर्माण स्थलों पर अस्थायी कार्यालय, सुरक्षा केबिन और विश्राम कक्ष के रूप में इसका इस्तेमाल होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed