फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर: यहां सामुदायिक स्तर पर संक्रमण बढ़ा, श्रीनगर में भी हालात गंभीर

Sun, 25 Apr 2021 11:52 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 25 Apr 2021 11:52 AM IST
विज्ञापन
todays active corona cases of jammu kashmir 25 april 2021 corona infection at community level in Jammu district
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

जम्मू जिले में सामुदायिक स्तर पर कोरोना संक्रमण का तेजी से प्रसार हुआ है। अप्रैल में ही अब तक कुल संक्रमित मामलों में से 93 फीसदी स्थानीय स्तर के हैं और इसमें 7 फीसदी ही यात्री हैं। जिले में रिकवरी दर में भी गिरावट आई है और अप्रैल में मौजूदा यह दर 27 फीसदी है। मृत्युदर 0.7 फीसदी पहुंच गई है। 

todays active corona cases of jammu kashmir 25 april 2021 corona infection at community level in Jammu district
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

श्रीनगर जिला दूसरे नंबर पर है। अप्रैल में आए संक्रमित मामलों में 83 फीसदी स्थानीय स्तर के हैं। हालांकि, इस जिले में रिकवरी दर 49 फीसदी है। जबकि मृत्युदर 0.29 फीसदी। दोनों जिलों में सामुदायिक स्तर पर संक्रमण के बढ़ते प्रसार से मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। जम्मू जिले में अप्रैल में अब तक 5284 संक्रमित मामले आए, जिसमें 4938 स्थानीय स्तर के हैं।

todays active corona cases of jammu kashmir 25 april 2021 corona infection at community level in Jammu district
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

देशभर में कोविड के बढ़ते संक्रमण से यात्रियों के आवागमन में गिरावट आई है। जिले में अप्रैल में ही 38 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है जो श्रीनगर से भी अधिक है। इसी तरह श्रीनगर जिले में कुल 8361 नए संक्रमित मामले मिले हैं, जिसमें 7052 स्थानीय स्तर के मामले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
todays active corona cases of jammu kashmir 25 april 2021 corona infection at community level in Jammu district
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

इस जिले में भी स्थानीय स्तर पर संक्रमण का प्रसार बढ़ा है। इस जिले में अप्रैल में ही 29 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में 4123 संक्रमित मरीज ठीक भी हुए हैं, जो एक राहत है। 

विज्ञापन
todays active corona cases of jammu kashmir 25 april 2021 corona infection at community level in Jammu district
वैष्णो देवी - फोटो : एएनआई

रियासी जिले में अप्रैल में मिले संक्रमित मामलों में 77 फीसदी यात्री है। इनमें अधिकांश वैष्णो देवी यात्रा पर आए थे। राहत यह है कि जिले में अप्रैल में अब तक सिर्फ एक मरीज की मौत हुई है। जबकि रिकवरी दर 33.6 फीसदी रही है। वहीं, बारामुला में अप्रैल में कुल 2331 संक्रमित मामलों में से 43 फीसदी सक्रिय है। इस जिले में 55 फीसदी रिकवरी दर रहा है। इसी तरह बडगाम में अप्रैल में कुल 1231 संक्रमित मामलों में से 47 फीसदी सक्रिय है। यहां रिकवरी दर 54 फीसदी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed