{"_id":"66666a465d098d35620b7a0a","slug":"terrorist-attack-in-reasi-photos-modi-was-taking-oath-as-pm-terrorists-attacked-in-reasi-2024-06-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Terrorist Attack: उधर मोदी ले रहे थे PM पद की शपथ, इधर आतंकियों ने कर दिया हमला; ठीक वैसा हमला, जैसे सैन्य...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Terrorist Attack: उधर मोदी ले रहे थे PM पद की शपथ, इधर आतंकियों ने कर दिया हमला; ठीक वैसा हमला, जैसे सैन्य...
Mon, 10 Jun 2024 09:15 AM IST
शाहरुख खान
अजय मीनिया, अमर उजाला, जम्मू
अजय मीनिया, अमर उजाला, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 10 Jun 2024 09:15 AM IST
विज्ञापन
Terrorist attack In Reasi
- फोटो : अमर उजाला
रियासी में शिवखोड़ी से लौट रहे शिवभक्तों पर आतंकी हमला एक सोची समझी साजिश थी। आतंकियों ने हमले का वक्त ठीक उस समय को चुना। जब नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले थे। हालांकि आतंकियों की हमला करने की रणनीति ठीक वैसी थी। जैसी सैन्य वाहनों पर घात लगाकर हमला करने की रही है।
Terrorist attack In Reasi
- फोटो : अमर उजाला
आतंकियों ने हमला करने के लिए शाम का वक्त चुना, ताकि भागने में आसानी हो। जब तक उनके खिलाफ कोई कार्रवाई हो, तब तक अंधेरा हो जाए। हालांकि इस बार की टाइमिंग आतंकियों को सही रास आ गई।
Terrorist attack In Reasi
- फोटो : अमर उजाला
क्योंकि वह चाहते थे कि शाम 6 बजे से ही शुरू होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को बाधित किया जा सके। हमला इसलिए शाम 5 बजे अंजाम दिया गया। आतंकी चाहते थे कि इस समय हमला करने से पूरे देश का ध्यान का इस वारदात की तरफ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Terrorist attack In Reasi
- फोटो : अमर उजाला
यह ठीक वैसा हमला, जैसे सैन्य वाहनों पर
बता दें कि आतंकियों ने सबसे पहले बस को सामने से रोका। इसके बाद आतंकियों ने बस के चालक पर गोली चलाई। जबकि अन्य आतंकियों आगे पीछे दोनों तरफ 50 से अधिक गोलियां बरसाईं। हमला करने के बाद आतंकी फरार हो गए। ठीक इसी तरह का हमला आतंकियों ने पुंछ के बिंबर, बफलियाज में सैन्य वाहनों पर किया था।
बता दें कि आतंकियों ने सबसे पहले बस को सामने से रोका। इसके बाद आतंकियों ने बस के चालक पर गोली चलाई। जबकि अन्य आतंकियों आगे पीछे दोनों तरफ 50 से अधिक गोलियां बरसाईं। हमला करने के बाद आतंकी फरार हो गए। ठीक इसी तरह का हमला आतंकियों ने पुंछ के बिंबर, बफलियाज में सैन्य वाहनों पर किया था।
विज्ञापन
Terrorist attack In Reasi
- फोटो : अमर उजाला
फिर पकड़ में नहीं आए आतंकी
आतंकियों का हमला करना और भाग जाना। सुरक्षा एजेंसियां आतंकियों की रणनीति का तोड़ ही नहीं निकाल पा रहीं। आतंकी जंगलों से निकलकर हमला कर गायब हो जाते हैं। लेकिन सुरक्षा एजेंसियों के हाथ कुछ नहीं लगता। फिर चाहे पुंछ हमला, सुरनकोट हो, बफलियाज या फिर अन्य हमले।