Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Bus hits police vehicle in Ramban; four police personnel, including the SHO, injured

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भीषण टक्कर: बस की चपेट में आकर पलटा पुलिस वाहन, एसएचओ समेत चार जवान घायल

Sun, 08 Nov 2026 08:01 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Sun, 08 Nov 2026 08:01 PM IST
सार

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन के चंद्रकोट में रविवार को यात्री बस की टक्कर से पुलिस वाहन पलट गया, जिसमें एसएचओ विक्की थापा समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए।

विज्ञापन
Bus hits police vehicle in Ramban; four police personnel, including the SHO, injured
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन जिले के चंद्रकोट के पास रविवार को एक सड़क हादसे में एसएचओ समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। एक यात्री बस ने पुलिस वाहन को टक्कर मार दी, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में पुलिस वाहन को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन
Trending Videos

चंद्रकोट क्षेत्र में भाजपा नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा का काफिला श्रीनगर से जम्मू की ओर जा रहा था। इसी दौरान पुलिस वाहन उनके काफिले की एस्कॉर्ट ड्यूटी में शामिल हुआ था। तभी एक क्रॉसिंग के पास तेज रफ्तार बस ने पुलिस वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन हाईवे पर पलट गया।

हादसे में चंद्रकोट पुलिस थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर विक्की थापा समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना के बाद सुनील शर्मा ने अपना काफिला रुकवाया और राहत एवं बचाव कार्य में मदद की। इसके बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल रामबन पहुंचाया गया।

जिला अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. मोहम्मद रफी वानी ने बताया कि चारों पुलिसकर्मियों की हालत स्थिर थी। उन्हें प्राथमिक उपचार देने और जरूरी जांच व स्कैन कराने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सभी खतरे से बाहर हैं।

सुनील शर्मा ने हाईवे पर क्रॉसिंग के पास वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर तेज रफ्तार के कारण ऐसी जगहों पर छोटी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed