{"_id":"6666636a9ccf2155a30a43eb","slug":"terrorist-attack-in-reasi-photos-terrorist-attack-on-bus-shivkhori-jammu-bus-fell-into-ditch-many-devotees-die-2024-06-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Terrorist Attack Photos: पेड़ पर अटके थे शव... जंगल में जहां-तहां बिखरीं थीं लाशें; घात लगाए बैठे थे दहशतगर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Terrorist Attack Photos: पेड़ पर अटके थे शव... जंगल में जहां-तहां बिखरीं थीं लाशें; घात लगाए बैठे थे दहशतगर्द
Mon, 10 Jun 2024 08:37 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, पौनी (रियासी)
अमर उजाला नेटवर्क, पौनी (रियासी)
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 10 Jun 2024 08:37 AM IST
विज्ञापन
Terrorist attack In Reasi
- फोटो : अमर उजाला
अमरनाथ यात्रा शुरू होने से ठीक 20 दिन पहले रियासी जिले के प्रसिद्ध शिव धाम शिवखोड़ी से दर्शन कर लौट रहे यात्रियों की बस पर घात लगाकर आतंकियों की ओर से किए गए हमले के बाद बस गहरी खाई में जा गिरी। इस घटना में एक बच्चे समेत नौ यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 33 घायल हो गए। सभी मरने वाले व घायल श्रद्धालु उत्तर प्रदेश, दिल्ली व राजस्थान के बताए जाते हैं। घटना में 6-7 यात्रियों को गोलियां लगी हैं। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Trending Videos
Terrorist attack In Reasi
- फोटो : अमर उजाला
घटना रविवार की शाम लगभग सवा छह बजे की बताई जाती है। एसएसपी रियासी मोहिता शर्मा ने नौ यात्रियों के मारे जाने तथा 33 के घायल होने की पुष्टि की है। ज्ञात हो कि अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होनी है।
Terrorist attack In Reasi
- फोटो : अमर उजाला
बताते हैं कि यात्रियों से भरी बस (जेके 02 एई 3485) शिवखोड़ी से कटड़ा लौट रही थी। बस में 42 यात्री सवार थे। सभी यात्रियों को लेकर बस सुबह शिवखोड़ी गई थी। दर्शन कर लौटते समय पौनी और शिवखोड़ी के बीच कंडा त्रयाथ इलाके में चंडी मोड़ के पास पहले से घात लगाए आतंकियों ने बस के आगे आकर फायरिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Terrorist attack In Reasi
- फोटो : अमर उजाला
अचानक हुई फायरिंग से चालक ने संतुलन खो दिया और बस लगभग 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। बस के गिरने के दौरान वहां मौजूद अन्य आतंकियों ने पीछे से गोलियां बरसाईं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों तथा प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया।
विज्ञापन
Terrorist attack In Reasi
- फोटो : अमर उजाला
घायलों को गहरी खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। बस खाई में गिरने के बाद कई लोगों के शव मौके पर पड़े हुए थे। कुछ शव पेड़ पर भी फंसे दिखे। जंगली इलाका होने के कारण बचाव कार्य में परेशानी भी हुई। काफी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला गया।