Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Government should provide immediate financial aid to shopkeepers affected by the fire at Shiv Market,

जम्मू-कश्मीर: 'शिव मार्केट के आग प्रभावित दुकानदारों को जल्द आर्थिक मदद दे सरकार', महबूबा मुफ्ती

Sun, 08 Nov 2026 08:24 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Sun, 08 Nov 2026 08:24 PM IST
सार

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शिव मार्केट का दौरा कर आग से प्रभावित 40 से अधिक दुकानदारों के लिए सरकार से तत्काल आर्थिक सहायता देने की मांग की।

विज्ञापन
Government should provide immediate financial aid to shopkeepers affected by the fire at Shiv Market,
महबूबा मुफ्ती बालग्राम में बच्चों के साथ दिवाली मानते हुए - फोटो : PTI

विस्तार

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष  महबूबा मुफ्ती ने रविवार को जम्मू के शिव मार्केट का दौरा कर आग से प्रभावित दुकानदारों का हाल जाना। उन्होंने सरकार से प्रभावित व्यापारियों को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता देने की मांग की, ताकि वे दोबारा अपना कारोबार शुरू कर सकें।
विज्ञापन
Trending Videos

जम्मू रेलवे स्टेशन के पास स्थित शिव मार्केट में 25 अक्तूबर की रात भीषण आग लग गई थी। कई घंटों तक लगी आग में 40 से अधिक दुकानें जलकर राख हो गई थीं और करोड़ों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ था। महबूबा मुफ्ती ने प्रभावित दुकानदारों से मुलाकात कर उनके प्रति संवेदना जताई और नुकसान की जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि आग से सबसे ज्यादा नुकसान छोटे दुकानदारों को हुआ है। ये बड़े कारोबारी नहीं बल्कि कर्ज लेकर अपना कारोबार चलाने वाले लोग हैं। दुकानों के साथ उनमें रखा पूरा सामान भी जलकर नष्ट हो गया। ज्यादातर व्यापारियों ने यह सामान उधार पर खरीदा था, ऐसे में अब उनके सामने कर्ज चुकाने और परिवार का पालन-पोषण करने की दोहरी चुनौती है।

महबूबा ने कहा कि सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित दुकानदारों को अधिक से अधिक आर्थिक मदद देनी चाहिए। आखिर कब तक उनकी दुकानें इसी तरह बदहाल पड़ी रहेंगी? उन्होंने कहा कि व्यापारियों को तत्काल सहायता मिलनी चाहिए ताकि वे दुकानें दोबारा बना सकें नया सामान खरीद सकें और अपना रोजगार फिर से शुरू कर सकें।

महबूबा मुफ्ती पांचवीं बार लगातार पीडीपी अध्यक्ष चुने जाने के बाद शनिवार को जम्मू पहुंची थीं। पांच नवंबर को उन्हें पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वह सोमवार को श्रीनगर लौटेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बालग्राम में बच्चों के साथ मनाई दिवाली
शिव मार्केट के दौरे के बाद महबूबा मुफ्ती ने जम्मू के नरवाल स्थित जरूरतमंद और बेसहारा बच्चों के लिए संचालित बालग्राम का दौरा किया। यहां उन्होंने बच्चों के साथ दिवाली मनाई और करीब एक घंटे तक उनके बीच समय बिताया। इस दौरान उन्होंने दिवाली समारोह में हिस्सा लिया और बच्चों के साथ दोपहर का भोजन भी किया।

महबूबा ने बच्चों और संस्थान के प्रबंधन से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। प्रबंधन ने उन्हें संस्थान की लीज और बच्चों के कल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों से अवगत कराया। महबूबा ने भरोसा दिलाया कि वह इन समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाएंगी, ताकि संस्थान का संचालन सुचारू रूप से जारी रहे और वहां रह रहे बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed