फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ढांगरी आतंकी हमला: बड़े की अस्थियां हरिद्वार भेजते ही घर पहुंचा छोटे का शव, सूरज देवी ने खो दिए दोनों बेटे

Mon, 09 Jan 2023 02:19 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 09 Jan 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
Suraj Devi two sons were killed in the Dhangri terror attack
आतंकी हमले में दोनों बेटों को खोने वाली सूरज देवी को सांत्वना देती महिलाएं - फोटो : संवाद

नियति इतनी क्रूर कैसे हो सकती है। चार साल पहले राजोरी के ढांगरी गांव की रहने वाली सूरज देवी ने पति को बीमारी के हाथों खोया था। पिछले रविवार बड़े बेटे दीपक को खोया था। सूरज देवी ने इस रविवार दीपक की अस्थियां हरिद्वार भेजीं ही थीं कि घर पर छोटे बेटे प्रिंस का शव पहुंच गया। सदमे में सूरज देवी बेहोश हो गई और इस घड़ी की गवाह बनने वाली हर आंख से अश्रुधारा फूट पड़ी।

Suraj Devi two sons were killed in the Dhangri terror attack
ढांगरी हमले में दोनों भाइयों ने जान गंवाई - फोटो : संवाद

एक जनवरी की शाम को ढांगरी में आतंकियों की फायरिंग में सूरज देवी के बड़े बेटे दीपक की मौत हो गई थी। दीपक की दो दिन बाद ही सेना के ऑर्डिनेंस विभाग में ज्वाइनिंग थी। इसी फायरिंग में छोटा बेटा प्रिंस गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसने रविवार तड़के दम तोड़ दिया। आतंकी हमले ने सूरज देवी की दुनिया ही उजाड़ दी है। दीपक की मौत के बाद रविवार को छोटे बेटे प्रिंस का शव देखकर सूरज देवी बेसुध हो गईं। लोग उन्हें सहारा देने का प्रयास कर रहे थे।

Suraj Devi two sons were killed in the Dhangri terror attack
ढांगरी हमले में घायल प्रिंस के शव को ले जाते लोग - फोटो : संवाद

होश आता तो वह बदहवास होकर फिर बेहोश हो जातीं। होश आने पर सिर्फ यही कह रही थीं - मेरे बच्चों का क्या कसूर था। उनका ब्याह देखना चाहती थी। उनकी अर्थी उठ रही है। कोई मेरे बच्चों को वापस कर दो या मुझे भी उनके पास भेज दो। दोनों के परिजनों और गांव के अन्य लोगों की जुबान में यही बात थी कि दोनों बेटों के बाद अब अकेली मां का कौन सहारा बनेगा। सूरज देवी हर रोज दोनों बच्चों के घर आने की राह देखा करती थी। आज वो एक बेटे की अस्थियां हरिद्वार भेज कर दूसरे बेटे का शव घर आते देख रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Suraj Devi two sons were killed in the Dhangri terror attack
ढांगरी हमले में घायल प्रिंस की मौत होने के बाद घर पर जमा लोग - फोटो : संवाद

ऐसी स्थिति में उस मां पर क्या बीत रही होगी। शाम साढ़े 4 बजे प्रिंस के शव को लेकर अंतिम यात्रा के लिए लोग निकले तो हर तरफ चीख पुकार और आतंकवाद व पाकिस्तान के लिए बद्दुआ निकल रही थीं। दीपक और प्रिंस के एक परिजन अशोक ने बताया कि सरकार चाहे दोनों बेटे की मृत्यु पर मां को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता करेगी, लेकिन क्या सरकार कोई ऐसा सहारा ढूंढ पाएगी जो बुढ़ापे में उस मां का ध्यान रखे। उसकी देखभाल करे और उसके बुढ़ापे का सहारा बने। परिजन के इस सवाल का जवाब किसी के पास नहीं था।

विज्ञापन
Suraj Devi two sons were killed in the Dhangri terror attack
ढांगरी में हमले में दोनों भाइयों की मौत की सूचना के बाद मातम का माहौल - फोटो : संवाद

मंडलायुक्त के आश्वासन के बाद हुआ प्रिंस का अंतिम संस्कार

ढांगरी हमले में घायल प्रिंस की मौत की सूचना मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ गया। ग्रामीणों ने हमले की जांच एनआईए से कराने की मांग को लेकर अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। बाद में मंडलायुक्त के आश्वासन पर लोगों ने प्रिंस को रीति रिवाज से अंतिम संस्कार कर अंतिम विदाई दी।सरपंच धीरज शर्मा और परिजनों ने जीएमसी राजोरी प्रशासन पर सवालिया निशान उठाते हुए कहा, 4 दिन के बाद जब प्रिंस की हालत बहुत बिगड़ गई तो उसे जम्मू रेफर किया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed