{"_id":"63b80e028ce4735bbb5889f5","slug":"j-k-zojila-pass-leh-to-srinagar-closed-for-movement-last-caravan-leaves-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"J&K: लेह को श्रीनगर से जोड़ने वाला जोजिला दर्रा आवाजाही के लिए बंद, आखिरी कारवां हुआ रवाना, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: लेह को श्रीनगर से जोड़ने वाला जोजिला दर्रा आवाजाही के लिए बंद, आखिरी कारवां हुआ रवाना, देखें तस्वीरें
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 06 Jan 2023 05:33 PM IST
सार
कश्मीर घाटी को लद्दाख क्षेत्र से जोड़ने वाले श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर रणनीतिक जोजिला दर्रा को शनिवार से बंद कर दिया जाएगा। शुक्रवार को आखिरी कारवां रवाना किया गया।
विज्ञापन
1 of 5
zojila pass
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कश्मीर घाटी को लद्दाख क्षेत्र से जोड़ने वाले श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर रणनीतिक जोजिला दर्रा को शनिवार से बंद कर दिया जाएगा। शुक्रवार को आखिरी कारवां रवाना किया गया। इस बार भारी बर्फबारी के बावजूद बॉर्डर रोड आर्गेनाइजेशन (बीआरओ) के अथक प्रयासों के कारण दिसंबर और जनवरी तक खुला रखा गया। रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि बीआरओ ने प्रोजेक्ट बीकन के तहत अपने अथक प्रयास से यह सुनिश्चित किया और लद्दाख क्षेत्र से कनेक्टिविटी की सुविधा प्रदान की। लगभग 13,500 वाहनों ने 25 नवंबर से अब तक कश्मीर से लद्दाख जाते हुए जोजिला पार किया।
2 of 5
Srinagar Leh Highway
- फोटो : बासित जरगर
अधिकारी ने कहा कि श्रीनगर-सोनमर्ग-गुमड़ी रोड पर स्थित जोजिला दर्रे की ऊंचाई 11,643 फीट है। कश्मीर घाटी और लद्दाख के बीच जीवन रेखा के रूप में कार्य करता है। उन्होंने कहा कि दर्रे को पहली बार छह जनवरी तक खुला रखा गया था। इससे पहले पिछले साल इसे 3 जनवरी तक खुला रखा था। प्रवक्ता ने कहा कि उत्तरी सीमाओं पर स्थिति को ध्यान में रखते हुए बीआरओ द्वारा 2020 में पहली बार जोजिला दर्रे को काफी समय तक खुला रखा गया था। सभी बाधाओं के बावजूद मौजूदा सर्दियों के मौसम में जोजिला दर्रे पर वाहनों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित की।
3 of 5
zojila pass
- फोटो : बासित जरगर
प्रवक्ता ने कहा कि इस रास्ते को खुला रखने के लिए चार अत्याधुनिक स्नो कटर सहित 20 से अधिक हैवी ड्यूटी प्लांट उपकरण लगाए गए थे। माइनस 20 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान, बफीर्ले तूफानों, अपर्याप्त ऑक्सीजन, तेज हवाएं और इस इलाके में लगातार हिमस्खलन के बावजूद बीआरओ के कर्मी अपने फर्ज से पीछे नहीं हटते। उन्होंने सभी बाधाओं के बावजूद मौजूदा सर्दियों के मौसम में जोजिला दर्रे पर वाहनों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित की। अधिकारी ने कहा कि बीआरओ ने इस तरह के ऑपरेशन करते समय दक्षता और सुरक्षा बढ़ाने के लिए बर्फ हटाने के लिए रूट नेविगेशन और नेविगेशन प्रणाली प्रौद्योगिकी का सफल परीक्षण भी पूरा कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Srinagar Kargil Leh Highway
- फोटो : बासित जरगर
उन्होंने कहा कि पिछले दो-तीन दिनों में हुई बर्फबारी के कारण श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर जोजिला दर्रे के साथ सड़क पर फिसलन हो गई है, जिससे यातायात बाधित हो गया है। अधिकारी ने कहा कि गुमड़ी, बजरी नाला, बालटाल, सोनमर्ग और गगनगीर में स्थित उपकरणों के साथ प्रोजेक्ट बीकन की टुकड़ियों ने खराब मौसम के बावजूद दर्रे को खोलने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
5 of 5
Srinagar Leh Highway
- फोटो : बासित जरगर
प्रवक्ता ने कहा कि जोजिला दर्रा, कश्मीर संभाग की आवश्यकताओं के अनुसार सोनमर्ग पर्यटन स्थल को पूरे सर्दियों के दौरान खुला रखने के लिए प्रोजेक्ट बीकन द्वारा बर्फ हटाने का अभियान बेरोकटोक जारी रहेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।