फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सशस्त्र सेना झंडा दिवसः दुनिया के राष्ट्रीय ध्वजों की कहानी, जानें कुछ विशेष बातें

Sat, 07 Dec 2019 10:38 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 07 Dec 2019 10:38 AM IST
विज्ञापन
story behind national flags of different countries of the world
तिंरगा - फोटो : सोशल मीडिया

किसी भी देश का झंडा उसकी आन बान शान होता है। इस झंडे के लिए देश के जवान जान भी कुर्बान कर देते हैं। इसके लिए अपने सीने पर गोली खाकर निकले खून से देश की रक्षा में विजय तिलक लगाने वाले रणबांकुरों की कमी नहीं होती है। सशस्त्र झंडा दिवस के मौके पर हम आपको विश्व के झंडों के बारे में परिचित कराने जा रहे हैं। दुनिया भर के देशों का अपना राष्ट्रीय झंडा है। इन झंडों में अलग रंग, अलग आकार, अलग चिह्न बने दिखते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इनके पीछे की कहानी? हर देश के झंडे के पीछे एक कहानी है। ये झंडे कुछ न कुछ दर्शाते-बताते हैं। उस देश की खासियत और एकता, देश के झंडे में झलकती है। आगे की स्लाइड में जानिए झंडे की कहानी...

story behind national flags of different countries of the world
यूनियन जैक - फोटो : सोशल मीडिया

यूके के झंडे को यूनियन जैक कहते हैं। ये झंडा दुनिया के सबसे पुराने झंडों में से एक है। ये झंडा तीन देशों के महान संरक्षक संतों को दर्शाता है। पहला है सफेद बैक ग्राउंड पर गाढ़े लाल रंग से बना क्रॉस, जो इंग्लैंड और वेल्स देश के सेंट जॉर्ज के लिए है। दूसरा नीले बैकग्राउंड पर सफेद रंग का सेंट एंड्रू का क्रॉस जो स्कॉटलेंड देश के थे। तीसरा है सफेद बैकग्राउंड पर डायगोनल लाल क्रॉस जो उत्तर आयरलैंड के सेंट पैट्रिक को दर्शाता है। ब्रिटेन का ये झंडा 1 जनवरी 1801 को अस्तित्व में आया था।

story behind national flags of different countries of the world
बांग्लादेश का झंडा - फोटो : सोशल मीडिया

बांग्लादेश के झंडे में हरे बैकग्राउंड पर एक लाल बड़ा सा गोला बना है। ये लाल गोला उगते हुए सूरज का प्रतीक है और उन लोगों को दर्शाता है जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान दिया। हरा रंग देश की हरियाली और और जीवन- शक्ति को दर्शाता है। दिलचस्प बात ये भी है कि लाल गोले को बिलकुल बीच में नहीं बल्कि थोड़े बाईं तरफ बनाया गया है ताकि जब झंडा फहरे तब गोला बीच में दिखे। ये झंडा 17 जनवरी 1972 को अस्तित्व में आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
story behind national flags of different countries of the world
नेपाल का झंडा - फोटो : सोशल मीडिया

नेपाल का झंडा बहुत खास और अलग है। ये इकलौता ऐसा झंडा है जो आकार में समकोण यानी रेक्टैंगुलर नहीं है। झंडे में एक के ऊपर एक चढ़े दो त्रिकोण हैं। इनका रंग गहरा लाल है। ये हिमालय की पहाड़ियों और देश के दो प्रमुख धर्मों यानी हिंदुत्व और बौद्ध को दर्शाते हैं। झंडे पर बनी नीली रेखा देश के शांतिप्रिय स्वभाव को दर्शाती है। इस पर बने ये चांद और सूरज पहले तो देश के राज घराने और प्रधानमंत्री के परिवार को दर्शाते थे लेकिन अब इसका मतलब है कि ये देश तब तक जिंदा रहेगा जब तक चांद-सूरज तारे रहेंगे। ये झंडा 12 दिसंबर 1962 को बना था।

विज्ञापन
story behind national flags of different countries of the world
अमेरिका का झंडा - फोटो : सोशल मीडिया

अमेरिका के झंडे को द स्टार्ज एंड स्ट्रिप्स या ओल्ड ग्लोरी कहते हैं। इसमें 13 पट्टियां हैं जो 13 कालोनियों को दर्शाती हैं। ये कालोनिया हैं कनेटिकट, डेलावेयर, जॉर्जिया, मैरीलैंड, मैसाच्यूसेट्स, न्यू हैंपशायर, न्यू जर्सी, न्यू यॉर्क, उत्तर कैरोलीना, पेनिसिलवेनिया, रोड महाद्वीप, दक्षिण कैरोलीना और वर्जीनिया। झंडे में बने 50 सितारे देश के 50 प्रदेशों को दर्शाते हैं। इसके सफेद और लाल रंग का मतलब है मजबूती और वीरता। नीले रंग का मतलब है सतर्कता और न्याय। सफेद का मतलब है पवित्रता और सरलता। ये झंडा 14 जून 1777 में बना था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed