फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu: Kashmir too has a 'Bal Gaya-ji' like the one in Bihar

जम्मू: कश्मीर में भी है बिहार जैसा बाल गयाजी, बच्चों की अकाल मृत्यु पर आत्मा की शांति के लिए होता है पिंडदान

Thu, 08 Oct 2026 04:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा प्रवेश कुमारी, जम्मू
प्रवेश कुमारी, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 08 Oct 2026 04:43 AM IST
सार

शोपियां जिले में स्थित कपालेश्वर मंदिर को बाल गया व तीर्थराज कपाल मोचन के नाम से जाना जाता है। श्राद्ध पक्ष में यहां देश के विभिन्न राज्यों से लोग अपने प्रियजनों के श्राद्ध कर्म के लिए पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
Jammu: Kashmir too has a 'Bal Gaya-ji' like the one in Bihar
यह श्रीनगर से 58 किलोमीटर और शोपियां शहर से महज दो किलोमीटर दूर है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के गयाजी में पितरों के पिंडदान और तर्पण की परंपरा से तो देशभर के लोग परिचित हैं, लेकिन कश्मीर में भी एक ऐसा तीर्थ है जहां बच्चों और अकाल मृत्यु के शिकार अविवाहितों के आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध और पिंडदान किया जाता है।

विज्ञापन


शोपियां जिले में स्थित कपालेश्वर मंदिर को बाल गया व तीर्थराज कपाल मोचन के नाम से जाना जाता है। श्राद्ध पक्ष में यहां देश के विभिन्न राज्यों से लोग अपने प्रियजनों के श्राद्ध कर्म के लिए पहुंच रहे हैं। आतंकवाद के दौर में 90 के दशक में कश्मीरी हिंदुओं के पलायन के बाद करीब दो दशक तक वीरान रहे इस प्राचीन तीर्थस्थल पर अब फिर से श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ी है। यह श्रीनगर से 58 किलोमीटर और शोपियां शहर से महज दो किलोमीटर दूर है। 
विज्ञापन


कभी रहा कश्मीरी हिंदुओं की आस्था का बड़ा केंद्र
तीर्थराज कपाल मोचन प्रबंध समिति के प्रधान अशोक सत्थू के अनुसार, कभी कश्मीरी हिंदुओं की यहां बड़ी संख्या में मौजूदगी रहती थी। पलायन के बाद लंबे समय तक यह स्थान सूना रहा। अब धीरे-धीरे जम्मू और देश के अन्य हिस्सों से लोग अपनी जड़ों और पुरखों से जुड़े इस तीर्थ की ओर लौट रहे हैं। मान्यता है कि यहां भगवान शिव को ब्रह्महत्या के पाप से मुक्ति मिली थी। इसी वजह से यह स्थान कपाल मोचन कहलाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed