फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

Jammu News: सीईसी के खिलाफ सड़कों पर उतरा इंडिया गठबंधन, लोकतंत्र बचाने की पुकार

विज्ञापन
political news
- जम्मू में कांग्रेस, नेकां और पीडीपी के नेताओं ने मिलकर किया प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग
विज्ञापन

- आंबेडकर चौक पर अनुच्छेद 326 पढ़कर सुनाया
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार और केंद्र सरकार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के घटक दलों ने बुधवार को जम्मू समेत विभिन्न जिलों में प्रदर्शन किया। कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से मार्च निकालकर सीईसी के इस्तीफे की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार, भाजपा और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा का आह्वान किया। जम्मू में आंबेडकर चौक पर प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने आरोप लगाया कि देश के लोकतांत्रिक ढांचे को कमजोर किया जा रहा है। कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रमण भल्ला ने कहा कि इंडिया गठबंधन का यह आंदोलन लोकतंत्र की रक्षा के लिए एक और संघर्ष है। देश की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक व्यवस्था को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने अपने कब्जे में लेने का प्रयास किया है। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा ने प्रदर्शनकारियों के बीच संविधान के अनुच्छेद 326 को पढ़कर सुनाया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मताधिकार और निष्पक्ष चुनाव की व्यवस्था की रक्षा करना सभी राजनीतिक दलों और नागरिकों की जिम्मेदारी है। ओम प्रकाश कुमार और अन्य नेताओं ने भी सीईसी और भाजपा पर तीखे आरोप लगाए।
विज्ञापन

प्रदर्शन में पूर्व विधायक वेद महाजन, डॉ. मनोहर लाल शर्मा, शेख बशीर, बाबू रामपाल, विमला लूथरा, दिपिंदर कौर सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। नेकां की ओर से अयूब मलिक, विजय लोचन, अब्दुल गनी तेली, एस तेजिंदर पाल सिंह, रजनी देवी ने हिस्सा लिया। पीडीपी के केके शर्मा, हरमेश स्लाथिया, एस पीटर, प्रवीण खान, चतर सिंह सैनी, सुनील भट्ट और अन्य नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कठुआ, उधमपुर और किश्तवाड़ में भी गूंजा विरोध का स्वर
जम्मू। इसी तरह कठुआ, उधमपुर और किश्तवाड़ में भी इंडिया गठबंधन के घटक दलों ने प्रदर्शन किए। कठुआ में पूर्व सांसद चौधरी लाल सिंह, पूर्व एमएलसी सुभाष गुप्ता और अन्य नेता शामिल हुए। उधमपुर में पूर्व विधायक ठाकुर बलबीर सिंह, कृष्ण भगत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुमित मगोत्रा, नेकां के जिलाध्यक्ष सुनील वर्मा और पीडीपी नेताओं ने मार्च का नेतृत्व किया। किश्तवाड़ में पूर्व मंत्री जीएम सरूरी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्यारे लाल शान, नेकां नेता तनवीर अहमद किचलू और पीडीपी नेता प्रदर्शन में शामिल हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed