फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नए साल को बनाना चाहते हैं यादगार तो पटनीटॉप हो सकती है बेहतरीन जगह, देर न करें...बुकिंग शुरू

Fri, 06 Dec 2019 05:39 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 06 Dec 2019 05:39 PM IST
विज्ञापन
Patnitop can be great place for new year celebration
पटनीटॉप - फोटो : अमर उजाला

विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटॉप में नववर्ष को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। होटलों में एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है। अब नववर्ष को लेकर केवल 25 दिन बचे है ऐसे में स्थानीय कारोबारी भी अपने स्तर पर तैयारियां शुरू करने में जुट गए हैं।



 

Patnitop can be great place for new year celebration
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

वर्तमान में पटनीटॉप में 25 से 30 प्रतिशत ही सैलानी पहुंच रहे हैं लेकिन छुट्टियां शुरू होते ही पटनीटॉप में सैलानियों की संख्या में भी इजाफा होगा। गौरतलब है कि पिछले दिनों बर्फबारी के बाद सैलानियों की संख्या बढ़ी थी। उसके बाद लगातार बारिश में सैलानियों को निराशा हुई थी।

 

Patnitop can be great place for new year celebration
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

इन दिनों सैलानी भी फोन से पटनीटॉप में बर्फबारी को लेकर पूछताछ कर रहे हैं। कारोबारी राजेश ठाकुर, सुभाष चंद्र, शिव सिंह ने कहा कि इन दिनों कारोबार 25 से 30 प्रतिशत ही है लेकिन 15 दिसंबर के बाद पटनीटॉप में सैलानियों की संख्या में इजाफा होना शुरू हो जाता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Patnitop can be great place for new year celebration
बर्फबारी

उन्होनें कहा कि सैलानी क्रिसमस और नववर्ष को लेकर यहां पहुंचते हैं। ऐसे में एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है। कुछ होटलों में 40 तो कुछ में 50 प्रतिशत से अधिक एडवांस बुकिंग हो चुकी हैं। कारोबारियों की माने तो पटनीटॉप में बर्फबारी हो जाए तो सैलानियों की संख्या में एकाएक इजाफा हो जाएगा ।

 

विज्ञापन
Patnitop can be great place for new year celebration
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

कारोबारियों की मानें तो पटनीटॉप में पूरे वर्ष सैलानियों की आवाजाही जारी रहे। इसको लेकर सरकार को पटनीटॉप में विशेष सुविधाएं देनी चाहिए। इसके लिए पटनीटॉप के पार्कों की हालत में सुधार लाने के अलावा बिजली समस्या से निपटने के लिए विशेष प्रबंध किए जाने चाहिए।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed