फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर में बिगड़ा मौसम, श्रीनगर में शुरू हुई बर्फबारी, दिल्ली-पंजाब-हरयाणा-यूपी में बढ़ेगी ठंड

Thu, 10 Jan 2019 07:43 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Thu, 10 Jan 2019 07:43 PM IST
विज्ञापन
snowfall in srinagar jammu kashmir, temprature to fall in delhi, punjab, haryana, uttar pradesh
snowfall srinagar - फोटो : बासित जरगर
जम्मू-कश्मीर में मौसम का मिजाज वीरवार को फिर बिगड़ गया है। श्रीनगर में शाम से ही बर्फबारी शुरू हो गईं है। उधर जम्मू संभाग में दिनभर सूरज के दर्शन नहीं हुए और आसमान बादलों से ढका रहा। वहीं, कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित रहा। मौसम विभाग की माने तो इस बर्फबारी से उत्तर भारत में ठंड बढ़ेगी। इसका सीधा असर पंजाब, हरयाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में पड़ेगा। इन सभी राज्यों में पारा गिरने की आशंका है।    


 
snowfall in srinagar jammu kashmir, temprature to fall in delhi, punjab, haryana, uttar pradesh
snowfall srinagar - फोटो : बासित जरगर
मौसम विभाग के अनुसार कश्मीर समेत जम्मू संभाग में देर रात से बारिश और बर्फबारी का क्रम शुरू हो सकता है। 11 से 13 जनवरी तक मौसम बिगड़ा रहेगा। खासतौर पर 12 जनवरी को भारी बर्फबारी और बारिश की आसार हैं।
 
 
snowfall in srinagar jammu kashmir, temprature to fall in delhi, punjab, haryana, uttar pradesh
snowfall - फोटो : बासित जरगर
वीरवार सुबह से ही आसमान पर बादल रहे और रियासत के अधिकतर इलाकों में तापमान के लुढ़कने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया। कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में दिन के साथ रात के पारे में सामान्य से 3 से 6 डिग्री गिरावट रिकार्ड की गई। श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान 4.4 और न्यूनतम तापमान माइनस 0.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
snowfall in srinagar jammu kashmir, temprature to fall in delhi, punjab, haryana, uttar pradesh
snowfall srinagar - फोटो : बासित जरगर
गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 8.5 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है। श्री अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर में न्यूनतम तापमान माइनस 11.4, लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 15 व कारगिल में न्यूनतम तापमान माइनस 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। जम्मू में अधिकतम तापमान 14.9 और न्यूनतम तापमान 5.7 रिकार्ड हुआ है।

 
विज्ञापन
snowfall in srinagar jammu kashmir, temprature to fall in delhi, punjab, haryana, uttar pradesh
snowfall - फोटो : बासित जरगर
सड़क संपर्क बाधित होने की आशंका बनी
बर्फबारी की सूरत में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित हो सकता है। राजोरी, पुंछ को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाला मुगल रोड पहले से ही बंद चल रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed