फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बर्फबारी की चेतावनी पर जम्मू-कश्मीर में सेना और प्रशासन सतर्क, हिमस्खलन को लेकर जारी हुआ अलर्ट

Fri, 22 Nov 2019 11:35 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Fri, 22 Nov 2019 11:35 AM IST
विज्ञापन
snowfall and avalanche alert in jammu kashmir and ladakh, indian army jawans on high alert
- फोटो : बासित जरगर
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मौसम विभाग की ओर से अगले 24 घंटे में घाटी में भीषण बर्फबारी होने की चेतावनी पर प्रशासन सतर्क हो गया है। श्रीनगर के जिला उपायुक्त शाहिद चौधरी ने बताया बर्फबारी की चेतावनी जारी होने के बाद प्रशासन पूरी तरह तैयार है।


 
snowfall and avalanche alert in jammu kashmir and ladakh, indian army jawans on high alert
बर्फबारी - फोटो : ANI
उन्होंने बताया कि पावर की मशीनरी चौबीसों घंटे उपलब्ध है। सड़क से बर्फ हटाने के लिए 112 मशीनें लगाई गई हैं। इसके अलावा राशन की भी पूरी सप्लाई तैयार रखी गई है। सभी विभाग सजग हैं। इसके साथ ही कंट्रोल रूम भी स्थापित किए गए हैं। जिला उपायुक्त ने बताया कि नवंबर के पहले सप्ताह में हल्की बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई थी, लेकिन भीषण बर्फबारी हुई थी। 

 
snowfall and avalanche alert in jammu kashmir and ladakh, indian army jawans on high alert
बर्फबारी - फोटो : ANI
लद्दाख के सियाचिन ग्लेशियर में कुछ दिन पूर्व हुए हिमस्खलन में जवानों के शहीद होने की घटना के बाद भारतीय सेना ने घाटी की अग्रिम चौकियों पर तैनात जवानों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सेना ने जवानों को सख्ती से इन निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। बता दें कि सियाचिन में हुए हिमस्खलन में 4 जवान शहीद हुए थे और 2 पोर्टर भी मारे गए थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
snowfall and avalanche alert in jammu kashmir and ladakh, indian army jawans on high alert
बर्फबारी - फोटो : ANI
सेना के एक अधिकारी ने कहा कि कुदरत के कहर को रोकना संभव नहीं पर इससे होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि उड़ी, केरन, गुलमर्ग, तंगधार, गुरेज और बांदीपोरा समेत अन्य ऐसे इलाकों में जहां हिमस्खलन का खतरा है, वहां जवानों से सतर्कता बरतने को कहा गया है। 

 
विज्ञापन
snowfall and avalanche alert in jammu kashmir and ladakh, indian army jawans on high alert
बर्फबारी - फोटो : ANI
पेट्रोलिंग पर जाने से पहले मौसम विभाग द्वारा दिये गए अपडेट्स का खासा ख्याल रखने के भी निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले उत्तरी कमांड के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने चिनार कोर के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों के साथ घाटी की अग्रिम चौकियों का दौरा कर जवानों का हौसला बढ़ाया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed