फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौसम का कहरः हिमपात में फंसे 31 लोगों को किया गया एयरलिफ्ट, बर्फ से ढकी घाटी का देखें वीडियो

Thu, 21 Nov 2019 02:48 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 21 Nov 2019 02:48 PM IST
विज्ञापन
heavy snowfall in kashmir, Snow being cleared on Mughal Road in Rajouri
बर्फबारी - फोटो : ani

उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले बांदीपोरा के एलओसी से सटे गुरेज इलाके में बर्फबारी से सड़क संपर्क मार्ग कटने पर बुधवार को सेना ने 31 लोगों को एयरलिफ्ट किया। सभी को बांदीपोरा और गुरेज पहुंचाया गया। एयरलिफ्ट किए गए लोगों में मरीज, गर्भवती महिलाएं और बुजुर्ग शामिल हैं। वहीं बुधवार रात हुई बर्फबारी के बाद शुक्रवार को राजौरी के मुगल रोड पर जमी बर्फ को हटाने का काम चल रहा है।



heavy snowfall in kashmir, Snow being cleared on Mughal Road in Rajouri
बर्फबारी - फोटो : ani

घाटी में नवंबर के पहले सप्ताह में हुई बर्फबारी के बाद गुरेज का सड़क मार्ग से संपर्क टूट गया था। आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई थी। कई लोग गुरेज में फंसे हुए थे। मरीजों का इलाज नहीं हो पा रहा था। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से निकालने का अनुरोध किया था। इसके बाद सेना और वायु सेना ने साझा अभियान चलाया। स्नो लैपर्ड ब्रिगेड बटालियन द्वारा इस दौरान 31 लोगों को एयरलिफ्ट कर गुरेज से बांदीपोरा ले जाया गया। 11 को गुरेज पहुंचाया गया।
 

heavy snowfall in kashmir, Snow being cleared on Mughal Road in Rajouri
बर्फबारी - फोटो : ani

गुरेज में फंसे मरीजों को फौरन मेडिकल सुविधा दी गई। अन्य लोगों के लिए खाने-पीने और ठहरने का इंतजाम किया गया। स्थानीय लोगों ने सेना के इस कार्य की सराहना की है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
heavy snowfall in kashmir, Snow being cleared on Mughal Road in Rajouri
बर्फबारी - फोटो : ani

प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बुधवार को मौसम बदल गया। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर ने गुरुवार से अगले 48 घंटे में भारी बर्फबारी और बारिश की चेतावनी दी है। इसके मद्देनजर कश्मीर संभाग के जिला प्रशासन को आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी जरूरी इंतजाम करने को कहा गया है।

 

विज्ञापन
heavy snowfall in kashmir, Snow being cleared on Mughal Road in Rajouri
बर्फबारी - फोटो : ani

भारी बर्फबारी और बारिश से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग प्रभावित होने के साथ ही कश्मीर में बिजली ढांचा दोबारा ध्वस्त हो सकता है। जम्मू में बुधवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई लेकिन दोपहर बाद बादल छा गए और शाम को विजिबिलिटी कम हो गई।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed