फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाक को मजा चखाने के साथ-साथ पढ़िए दुश्मनों को ऐसे ही कब-कब मिला है मुहतोड़ जवाब

Mon, 29 Oct 2018 08:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 29 Oct 2018 08:15 PM IST
विज्ञापन
six big surgical strike of world against enemies
- फोटो : self
सर्जिकल स्ट्राइक सोमवार को फिर से चर्चा में आ गई जब भारत ने 23 अक्टूबर को पुंछ सेक्टर में हुए हमले का पाकिस्तान को मुहतोड़ जवाब दिया। सूत्रों की माने तो भारतीय सेना ने पुंछ से सटे एलओसी के 20 किलोमीटर अंदर बने पाकिस्तानी सेना के प्रशासनिक भवन को ध्वस्त कर दिया।


भारत द्वारा साल 2016 में उड़ी में हुए आतकंवादी हमले के बाद सेना ने एलओसी पार करते हुए सर्जिकल स्ट्राइक किया था। दावा किया जा रहा है कि इस दौरान 38 आतंकवादी मारे गए। वहीं, आतंवादियों के 7 ठिकाने भी नष्ट कर दिए थे। बताते चलें कि यह पहला मौका नहीं है, जब किसी देश ने सर्जिकल स्ट्राइक किया हो। इससे पहले भी कई मौके आए हैं, जब सेना ने विशेष अभियान चलाते हुए सर्जिकल स्ट्राइक किया।

ऐसा सैन्य ऑपरेशन जिसमें खुफिया जानकारी के आधार पर किसी ठिकाने को चिन्हित कर नष्ट किया जाता तो उसे सर्जिकल स्ट्राइक कहते हैं। इसमें सिर्फ ठिकाने को नुकसान पहुंचता है। उसके आस पास की इमारतों या नागरिकों को कोई नुकसान नहीं होता है। आइए जानते हैं दुनिया के 6 सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में...
six big surgical strike of world against enemies
सर्जिकल स्ट्राइक

म्यांमार में भारतीय सेना ने किया था सर्जिकल ऑपरेशन
4 जून 2015 को नागा उग्रावादियों ने चंदेल एरिया में भारतीय सैनिकों पर हमला कर दिया था। इस दौरान हमारे 18 सैनिक शहीद हो गए थे। इसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए भारतीय सेना की 70 सैनिकों की एक टीम ने म्यामार के जंगलों में सर्जिकल ऑपरेशन किया। 40 मिनट चले इस सर्जिकल ऑपरेशन में 38 नागा उग्रवादियों को मौत के घाट उतारा गया था। वहीं, 7 नागा उग्रवादी गंभीर रूप से घायल हुए थे।


 
six big surgical strike of world against enemies
Osama Bin Laden

पाकिस्तान के एबटाबाद में लादने पर अमेरिका की कार्रवाई
विश्व के लिए चिंता का सबब बन चुके और अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हमला करने वाले अलकायदा सरगना ओसामा बिन लादेन को मारने के लिए अमेरिका ने सर्जिकल स्ट्राइक किया था। मई 2011 में अमेरिकी सेना की स्पेशल टास्क फोर्स ने पाकिस्तान के एबटाबाद में स्थित एक घर में कार्रवाी करते हुए ओसामा बिन लादेन को मार गिराया था। यह एक प्री प्लान हमला था, जिसे सीआईए ने संचालित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
six big surgical strike of world against enemies
surgical strike

मोसाद की ऑपरेशन ब्लैक सेंप्टेंबर पर योजना
साल 1972 में ओलंपिक खेलों के आयोजन के दौरान ओलंपिक विलेज में हथियारों से लैस आतंकवादी घुस गए। ये फलस्तीन लिबरेशन ऑर्गनाइजेशन से जुड़े आतंकी थे। उन्होंने 11 इजरायली खिलाड़ियों को बंधक बना लिया। इसके बाद उन्होंने जेलों में बंद 234 फलस्तीनियों को रिहा करने की मांग रखी।

इसके बाद इजरायली सेना ने खुफिया एजेंसी मोसाद टीम के शॉर्प शूटरों ने आतंकियों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। खुद को चारों तरफ से घिरता देख आतंकियों ने निहत्थे खिलाड़ियों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। एक हेलीकॉप्टर को बम से उड़ा दिया गया। फिर दूसरे हेलीकॉप्टर में बैठे खिलाड़ियों को भी गोलियों से भून दिया गया। कुछ ही मिनटों में एयरबेस पर मौजूद हर आतंकी मारा गया। साथ ही इजरायल के 9 खिलाड़ी भी आतंकियों की गोलियों के शिकार बन गए। फलस्तीनी आतंकवादियों ने इजरायल के 11 खिलाड़ियों को म्यूनिख ओलंपिक में बंधक बनाया, और उन्हें मार दिया। इस खौफनाक मिशन को अंजाम देने वाले 8 आतंकी भी मारे गए।

विज्ञापन
six big surgical strike of world against enemies
surgical strike

इजरायली सेना के 'रैथ ऑफ गॉड'

इजरायली सेना ने अपनी खुफिया एजेंसी मोसाद की मदद से उन सभी लोगों के कत्ल की योजना बनाई, जिनका वास्ता ऑपरेशन ब्लैक सेंप्टेंबर से था। इस मिशन को नाम दिया गया  'रैथ ऑफ गॉड' । म्यूनिख नरसंहार के दो दिन के बाद इजरायली सेना ने सीरिया और लेबनान में मौजूद फलस्तीन लिबरेशन ऑर्गेनाइजेशन के 10 ठिकानों पर बमबारी की और करीब 200 आतंकियों और आम नागरिकों को मौत के घाट उतार दिया।


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed