{"_id":"5d0789d88ebc3e1a4a481249","slug":"sho-anantnag-arshad-khan-martyred-while-treatment-last-respects-being-paid-by-officials","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शहीद SHO के पार्थिव शरीर पर बेटे की ललकार, 'जिसने मेरे पापा को मारा, मैं उसे छोड़ूंगा नहीं'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद SHO के पार्थिव शरीर पर बेटे की ललकार, 'जिसने मेरे पापा को मारा, मैं उसे छोड़ूंगा नहीं'
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Published by: Pranjal Dixit
Updated Mon, 17 Jun 2019 06:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शहीद पिता को श्रद्धांजलि देने अपनी बंदूक(खिलौना) लेकर पहुंचा बेटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग में हुए आतंकी हमले में घायल एसएचओ अरशद खान का रविवार को दिल्ली के एम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया। सोमवार को श्रीनगर में आला अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान शहीद एसएचओ अरशद खान का पूरा परिवार भी वहां मौजूद था। उनका बेटा अबुहान खान(5) भी अपनी बंदूक (खिलौना) लेकर वहां पहुंचा हुआ था। वह बार-बार बस यही कह रहा था कि जिसने उसके पापा को मारा है वह उन्हें नहीं छोड़ेगा।
2 of 5
शहीद एसएचओ अरशद खान की पत्नी
- फोटो : बासित जरगर
एसएचओ अरशद खान के शहीद होने की खबर के बाद से ही परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था। उनकी पत्नी नीलोफर, पूरा परिवार और पुलिस के अधिकारी इस गम के क्षण में अपने आंसू रोक नहीं पा रहे थे।
3 of 5
शहीद एसएचओ अरशद खान को अंतिम विदाई देते अधिकारियों के छलक पड़े आंसू
- फोटो : बासित जरगर
श्रद्धांजलि देने पहुंचे एसएसपी सिक्यूरिटी इम्तियाज हुसैन भी अपने बहादुर साथी के इस बलिदान को याद कर रो पड़े। वहीं उनके साथ कई वरिष्ठ अधिकारियों का भी कुछ ऐसा ही हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शहीद एसएचओ अरशद खान को अंतिम विदाई देते साथी पुलिसवालों के छलक पड़े आंसू
- फोटो : बासित जरगर
आतंकियों की गोली लगने के बाद भी एसएचओ अरशद खान बहादुरी के साथ मोर्चा संभाले रहे जब तक कि आतंकी मारा नहीं गया। जान की परवाह न करते हुए आतंकियों से मुकाबला करने वाले अरशद के साथियों को यकीन नहीं हो रहा है कि अब वह उनके बीच नही हैं। आलम यह था कि उनको श्रद्धांजलि देने पहुंचे सभी लोग अपने आंसू न रोक सके।
विज्ञापन
5 of 5
शहीद एसएचओ अरशद खान (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
श्रीनगर में पुलिस विभाग ने ड्यूटी के दौरान उनके बलिदान के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है। परिवार में अभिभावकों के अलावा पत्नी नीलोफर तथा मासूम बच्चे अबुहान खान (5) व दानिम खान (2) हैं। इसके साथ ही एक अविवाहित बहन भी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।