फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनंतनाग हमले में घायल एसएचओ शहीद, मुठभेड़ में पांच सीआरपीएफ जवानों की भी हुई थी शहादत

Mon, 17 Jun 2019 07:35 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: Pranjal Dixit Updated Mon, 17 Jun 2019 07:35 AM IST
विज्ञापन
sho anantnag arshad khan martyred while treatment, he was bullet injured in anantnag encounter
शहीद एसएचओ अरशद खान - फोटो : अमर उजाला
  • 12 जून को अनंतनाग हमले में शहीद होने वालों की संख्या छह हुई
  • उपचार के लिए श्रीनगर से दिल्ली एम्स ले जाया गया था

दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग में हुए आतंकी हमले में घायल एसएचओ अरशद खान का रविवार को दिल्ली के एम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया। इसके साथ ही हमले में पांच सीआरपीएफ जवानों सहित शहीद होने वालों की संख्या छह हो गई है। 

 
sho anantnag arshad khan martyred while treatment, he was bullet injured in anantnag encounter
शहीद एसएचओ अरशद खान - फोटो : अमर उजाला
ज्ञात हो कि गत 12 जून को हमला किया गया था। खान के निधन पर राज्यपाल सत्यपाल मलिक व डीजीपी दिलबाग सिंह ने शोक जताते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा जम्मू-कश्मीर पुलिस परिवार उनके साथ खड़ा है।

 
sho anantnag arshad khan martyred while treatment, he was bullet injured in anantnag encounter
शहीद एसएचओ अरशद खान - फोटो : अमर उजाला
हमले में घायल अनंतनाग सदर थाने के एसएचओ अरशद खान को रविवार को ही श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज से एयर एंबुलेंस के जरिये दिल्ली एम्स लाया गया था, लेकिन चिकित्सीय उपचार से पहले ही उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों के मुताबिक अरशद खान की हालत काफी नाजुक थी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
sho anantnag arshad khan martyred while treatment, he was bullet injured in anantnag encounter
शहीद एसएचओ अरशद खान - फोटो : अमर उजाला
एम्स आने के बाद उनकी सांसें उखड़ने लगी थीं। आनन फानन में उन्हें आईसीयू तक ले जाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। हालांकि देर शाम तक एम्स की ओर से आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई।

 
विज्ञापन
sho anantnag arshad khan martyred while treatment, he was bullet injured in anantnag encounter
शहीद एसएचओ अरशद खान - फोटो : अमर उजाला
हमले में घायल एसएचओ को सेना के श्रीनगर स्थित 92 बेस अस्पताल में रखा गया था। वे 2016 में बिजबिहाड़ा थाने में करीब एक साल तक तैनात रहे। इसके साथ ही पांपोर, चाडोर में भी उन्होंने ड्यूटी किया। वर्ष 2002 में में वे पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हुए थे। शहीद के परिवार में अभिभावक, पत्नी तथा दो मासूम बच्चे (दो व पांच साल) हैं।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed