फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Integration of values alongside science and technology is essential in modern education

Jammu Kashmir: एआई के दौर में संस्कारों की राह न भूलें, एलजी सिन्हा बोले- गति और दिशा का संतुलन जरूरी

Mon, 31 Aug 2026 01:31 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Mon, 31 Aug 2026 01:31 PM IST
सार

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने छात्रों की शिक्षा में आधुनिक विज्ञान और एआई के साथ मूल्यों, संस्कारों और आध्यात्मिकता के संतुलन पर जोर दिया। कटड़ा में उन्होंने कहा कि विज्ञान गति देता है, जबकि मूल्य दिशा देते हैं और गुरुकुलों को शिक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी प्राथमिकता देनी चाहिए।

विज्ञापन
Integration of values alongside science and technology is essential in modern education
श्री माता वैष्णो देवी गुरुकुल के वार्षिक दिवस समारोह में कार्यक्रम पेश करते छात्र। - फोटो : डीआईपीआर

विस्तार

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और आध्यात्मिकता की यात्रा साथ-साथ चलनी चाहिए। हमारा उद्देश्य मूल्यों से अपनी जड़ें मजबूत करना और विज्ञान के माध्यम से छात्रों को नई उड़ान देना होना चाहिए।

विज्ञापन

Integration of values alongside science and technology is essential in modern education
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : संवाद

एलजी कटड़ा में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के स्थापना दिवस समारोह और श्री माता वैष्णो देवी गुरुकुल के वार्षिक दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए श्राइन बोर्ड की ओर से किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि ये उपलब्धियां समर्पण, अनुशासन और सेवा की भावना को दर्शाती हैं, जो सनातन संस्कृति के मूल गुण हैं। गुरुकुल के छात्रों को संबोधित करते हुए एलजी ने सीखने में जिज्ञासा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जिज्ञासा ज्ञान का पहला दीपक है। हमारी परंपरा में सवाल पूछने को कभी कमजोरी नहीं माना गया। उपनिषदों की परंपरा संवाद, चिंतन और अनुभव की परंपरा रही है। शिक्षकों को छात्रों को केवल ज्ञान ही नहीं देना चाहिए, बल्कि उनमें मूल्य और संस्कार भी विकसित करने चाहिए।

उन्होंने कहा कि विज्ञान हमें गति देता है, जबकि मूल्य हमें दिशा देते हैं। गति और दिशा के बीच संतुलन ही सच्ची प्रगति है। उन्होंने गुरुकुल की शिक्षा प्रणाली में आधुनिक विषयों, विशेष रूप से विज्ञान और कंप्यूटर तकनीक को शामिल किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उपराज्यपाल ने गुरुकुल और श्राइन बोर्ड से पर्यावरण संरक्षण को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने जल संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण, पौधरोपण और स्वच्छता के क्षेत्र में पहल करने का आग्रह किया, ताकि ये संस्थान सतत विकास के जीवंत उदाहरण बन सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुकुल के लिए तीन पहलों का प्रस्ताव
उपराज्यपाल ने गुरुकुल के लिए तीन महत्वपूर्ण पहलों का प्रस्ताव रखा। इनमें भारतीय ज्ञान परंपराओं और आधुनिक विज्ञान के बीच संवाद स्थापित करने के लिए मूल्य एवं विज्ञान नवाचार केंद्र, स्वच्छता, डिजिटल साक्षरता और पर्यावरण संरक्षण जैसी सेवा गतिविधियों के माध्यम से छात्रों को समुदायों से जोड़ने के लिए सेवा एवं समाज अभियान तथा छात्रों को जिम्मेदारी और नैतिकता के साथ नई तकनीकों के लिए तैयार करने के लिए भविष्य के कौशल एवं नैतिक तकनीक पहल शामिल हैं।

परंपरा और आधुनिकता एक-दूसरे को करेंगी समृद्ध
 सिन्हा ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि श्री माता वैष्णो देवी गुरुकुल आने वाले वर्षों में शिक्षा के ऐसे केंद्र के रूप में उभरेगा, जहां परंपरा और आधुनिकता एक-दूसरे को समृद्ध करेंगी और छात्र जागरूक, संवेदनशील और गुणी नागरिक बनेंगे। उन्होंने कहा कि ज्ञान तभी पूर्ण होता है, जब उसके साथ करुणा, विनम्रता और मानवता के प्रति जिम्मेदारी की भावना हो। उन्होंने कहा कि माता वैष्णो देवी हम सभी को शक्ति, ज्ञान और सेवा की भावना प्रदान करें और भारत को ज्ञान, करुणा और प्रगति के पथ पर आगे बढ़ते रहने का आशीर्वाद दें। समारोह में महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरि महाराज, डॉ. अशोक भान, ललित भसीन, सुरेश कुमार शर्मा, पद्मश्री प्रो. विश्व मूर्ति शास्त्री, एसएमवीडीएसबी के सीईओ सचिन कुमार वैश्य, अतिरिक्त सीईओ आलोक कुमार मौर्य सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed