फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Gattu Dor slits throat of former soldier, leads to his death

Jammu Kashmir: गट्टू डोर ने फिर ली जान, बाइक सवार पूर्व फौजी का गला कटा

Mon, 31 Aug 2026 12:20 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Mon, 31 Aug 2026 12:20 PM IST
सार

बिश्नाह के जिंदर खुर्द में प्रतिबंधित गट्टू डोर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार 52 वर्षीय पूर्व सैनिक लखविंदर सिंह की गर्दन कटने से मौत हो गई

विज्ञापन
Gattu Dor slits throat of former soldier, leads to his death
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

क्षेत्र में प्रतिबंधित गट्टू डोर ने एक बार फिर जानलेवा रूप दिखाया। रविवार देर शाम रिंग रोड पर जिंदर खुर्द के पास डोर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार पूर्व फौजी की गला कटने से मौत हो गई। मृतक लखविंदर सिंह (52) दीवानगढ़ (सुचेतगढ़) के रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार लखविंदर सिंह बाड़ी ब्राह्मणा इंडस्ट्री में काम करते थे और छुट्टी के बाद मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। जब वह बिश्नाह के जिंदर खुर्द में रिंग रोड के पास पहुंचे तो अचानक गट्टू डोर उनके गले में फंस गई। इससे उनकी गर्दन पर गंभीर कट लग गया। हादसे के बाद उन्हें तत्काल उपजिला अस्पताल बिश्नाह पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि लखविंदर सिंह पूर्व सैनिक थे।

विज्ञापन

मौजूदा समय में मीरां साहिब के ममका गांव के पास रह रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही बिश्नाह पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि गट्टू डोर के कारण पिछले कुछ दिनों में क्षेत्र में करीब तीन अन्य लोग भी घायल हो चुके हैं। इसके बावजूद प्रतिबंधित और जानलेवा डोर की बिक्री और इस्तेमाल गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है। इस ताजा हादसे ने एक बार फिर प्रशासन की ओर से गट्टू डोर के खिलाफ सख्त कार्रवाई और इसकी बिक्री पर रोक लगाने की जरूरत को सामने ला दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मियां मंडी में शिक्षा विभाग की कर्मी का हाथ कटा
प्रतिबंधित गट्टू डोर को लेकर प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। रविवार को गट्टू डोर की चपेट में आने से जम्मू-कश्मीर शिक्षा विभाग की कर्मचारी विजय लक्ष्मी का हाथ कट गया। वार्ड-3 मियां मंडी निवासी विजय लक्ष्मी के हाथ पर तीन टांके लगे हैं। उनके बेटे अजीत सिंह ने बताया कि मां घर के गेट के भीतर जा रहीं थीं। गट्टू डोर अचानक उनके हाथ में उलझ गई और हाथ कट गया। घटना के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि अखनूर में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी के आसपास हर वर्ष गट्टू डोर से लोगों के घायल होने की घटनाएं सामने आती रही हैं। इसे देखते हुए सिविल प्रशासन और पुलिस की ओर से दुकानों पर दबिश देकर गट्टू डोर की बिक्री पर कार्रवाई की जाती थी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि जन्माष्टमी से पहले अखनूर कस्बे व आसपास के क्षेत्रों में गट्टू डोर के खिलाफ व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाए। 

विज्ञापन

गले में फंसी गट्टू डोर, भतीजे की गर्दन और चाचा की उंगली कटी
प्रतिबंधित गट्टू डोर का खूनी खेल एक बार फिर सामने आया है। कानाचक थाना क्षेत्र के सूआ नंबर-1 इलाके में हवा में लटक रही गट्टू डोर ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में भतीजे बलवीर सिंह सलारिया के गले पर गंभीर चोट आई। उसे बचाने के प्रयास में चाचा रमेश सिंह की उंगली भी कट गई।

जानकारी के अनुसार हर्षा डोकरियां निवासी बलवीर सिंह सलारिया अपने चाचा रमेश सिंह के साथ काम से अखनूर गए थे। लौटते समय सूआ नंबर-1 के पास अचानक गट्टू डोर बलवीर के गले में उलझ गई। धारदार डोर से गला कटने के साथ बाइक का संतुलन बिगड़ गया। गनीमत रही कि उस समय बाइक की रफ्तार धीमी थी जिससे दोनों की जान बच गई। स्थानीय लोगों के अनुसार तेज रफ्तार होने पर हादसा और गंभीर हो सकता था। घटना के बाद दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने बलवीर के गले पर चार टांके लगाए।

ग्रामीणों ने प्रतिबंधित डोर की बिक्री और इस्तेमाल पर कार्रवाई की मांग की
घटना से स्थानीय लोगों में रोष है। जम्मू-कश्मीर पंचायत परिषद मढ़ ब्लॉक के अध्यक्ष सहित ग्रामीणों ने पुलिस और जिला प्रशासन से प्रतिबंधित गट्टू डोर की बिक्री व इस्तेमाल के खिलाफ सख्त अभियान चलाने की मांग की है ताकि भविष्य में किसी और की जान खतरे में न पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed