भारत-चीन तनाव के बीच चीनी एप्लीकेशन बैन किए जाने के बाद मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के चाडूरा इलाके के एक युवक ने फाइल शेयर टूल नाम का एप तैयार किया है। इसे शेयरइट का विकल्प बताया जा रहा है।
जम्मू-कश्मीर के टीपू सुल्तान ने अपने हुनर से चीन को दिया जवाब, ये एप तैयार कर सिखाया सबक
एप को तैयार करने वाले टीपू सुल्तान ने कहा कि जब सरकार ने चीनी एप को बैन किया तो इसमें शेयरइट भी शामिल था। टीपू ने बताया कि सभी लोग शेयरइट एप के जरिए फाइल ट्रांसफर करते आ रहे थे लेकिन इसके बैन होने पर मेरे भाई और मैंने एक एप विकसित करने के बारे में सोचा और हमने फाइल शेयर टूल एप तैयार किया है।
उन्होंने कहा कि ये एप 5.3 एमबी का है और प्ले स्टोर पर मौजूद है। इस एप को शेयरइट की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।
अच्छी बात यह है कि यह शेयरइट से भी तेज है और इसमें कोई विज्ञापन नहीं है। उनके अनुसार उनके एप को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
वहीं टीपू सुल्तान की इस कामयाबी और लगन की लोग काफी सराहना कर रहे हैं। बडगाम के लोगों का कहना है कि हमें टीपू सुल्तान पर नाज है। उन्होंने चीन को सबक सिखाने के लिए बहुत अच्छा कदम उठाया है।
यह भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर में पांच अगस्त से पहले हो सकता है बड़ा हमला, पाकिस्तान ने रची साजिश, निशाने पर ये लोग