{"_id":"614c96d38ebc3e058c2eed9c","slug":"shakir-manzoor-territorial-army-jawan-army-paid-tribute-to-martyr","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शहीद के पिता की दर्द भरी दास्तां: बेटे की तलाश में रोज फावड़ा लेकर निकलता था, कई कब्रें खोद डालीं, फिर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद के पिता की दर्द भरी दास्तां: बेटे की तलाश में रोज फावड़ा लेकर निकलता था, कई कब्रें खोद डालीं, फिर...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 24 Sep 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
शहीद जवान शाकिर मंजूर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कश्मीर में गुरुवार को सेना ने शहीद जवान शाकिर मंसूर को उनके गांव में श्रद्धांजलि दी। पुलिस को शाकिर मंजूर का शव 13 महीने बाद बुधवार को कुलगाम जिले में मिला था। शाकिर को पिछले वर्ष दो अगस्त को आतंकियों ने अगवा कर लिया था। पुलिस के अनुसार, उसे सूचना मिली थी कि मोहम्मदपोरा इलाके में तिरपाल में लिपटा एक शव पड़ा है। पुलिस वहां पहुंची तो स्थानीय लोगों ने शव शाकिर का होने की आशंका जाहिर की।
पुलिस ने शिनाख्त के लिए जवान के पिता मंजूर अहमद को बुलाया तो उसने दावा किया कि शव उसके बेटे का ही है जो दो अगस्त 2020 को लापता हो गया था। शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया था। गौरतलब है कि शाकिर दो अगस्त 2020 की रात घर से अपनी गाड़ी से किसी काम के लिए बाहर निकला था, बाद में वह वापस नहीं लौटा। घर के लोगों ने शाकिर को रात भर ढूंढने की कोशिश की लेकिन कोई पता नही चला। उसकी गाड़ी कुलगाम में एक स्थान पर जली हुई मिली थी।
2 of 5
शहीद जवान शाकिर मंजूर
- फोटो : अमर उजाला
शहीद जवान शाकिर मंजूर के परिजन बताते हैं कि उसके लापता होने के बाद पिता मंजूर की हालत पागलों जैसी हो गई। जहां कहीं उसे पता चलता कि कोई अज्ञात व्यक्ति या शव मिला है वह बेटे की तलाश में वहां पहुंच जाता।
3 of 5
शहीद जवान शाकिर मंजूर
- फोटो : अमर उजाला
इतना ही नहीं वह फावड़ा लेकर कब्रिस्तानों में जाता था और कई बार अज्ञात लोगों की कब्रें भी खोद डालीं, हर बार वह खाली हाथ लौटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सेना ने शहीद को दी श्रद्धांजलि
- फोटो : भारतीय सेना
बुधवार को सूचना मिलने पर पहुंचे शाकिर के पिता ने ही उसके शव की शिनाख्त की। उसके घर एक बार फिर मातम पसरा हुआ है। लोग आ रहे हैं और ढांढस बंधा रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
सेना ने शहीद को दी श्रद्धांजलि
- फोटो : भारतीय सेना
मंजूर का कहना है कि पिछले एक साल से उसके घर में रोज मातम होता था। सुबह-शाम घर में शाकिर की बात होती थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।