फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजघाट के लिए साइकिल रैली रवाना: उप-राज्यपाल बोले- अगले 25 साल में नए जम्मू-कश्मीर का विकास गाथा में होगा अहम स्थान

Thu, 23 Sep 2021 09:54 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 23 Sep 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
Cycle rally leaves for Rajghat Lieutenant Governor said in next 25 years new Jammu and Kashmir will have an important place in development
उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : @OfficeOfLGJandK

हमें अगले 25 साल के विजन के साथ तैयार करने की जरूरत है। विश्वास है कि जब हम वर्ष 2047 में स्वतंत्रता के 100 वर्ष मनाएंगे तो नए जम्मू-कश्मीर का हमारे राष्ट्र की विकास गाथा में योगदान के साथ एक विशेष स्थान होगा। यह बात उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने गुरुवार को कही। उप-राज्यपाल ने इस मौके पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जम्मू से नई दिल्ली के राजघाट के लिए सीआरपीएफ की साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

उप-राज्यपाल ने कहा कि पिछले 13 महीनों में जम्मू-कश्मीर में एक सार्थक बदलाव आया है और यह कठिनाइयों पर काबू पाकर विकास की एक नई सुबह देख रहा है। प्रदेश के शासन में हाल ही में लाए गए संरचनात्मक परिवर्तनों ने समग्र विकास को गति दी है। चाहे वह कृषि, शिक्षा, उद्योग, बुनियादी ढांचा, ग्रामीण संपर्क  या रोजगार और उद्यमिता का क्षेत्र हो। सरकार सशक्तीकरण और लोगों की भागीदारी के माध्यम से लोगों के व्यक्तिगत हित में काम कर रही है। केंद्र शासित प्रदेश के सतत विकास में लोगों के योगदान को प्रोत्साहित करने के साथ ही उन्हें विकास प्रक्रिया से सीधा जोड़ने की भी कोशिश हो रही है।

Cycle rally leaves for Rajghat Lieutenant Governor said in next 25 years new Jammu and Kashmir will have an important place in development
उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : @OfficeOfLGJandK

उप-राज्यपाल ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में किए गए सुधारों से आमूलचूल परिवर्तन आया है और इसका लाभ केंद्र शासित प्रदेश के दूरदराज के क्षेत्रों तक भी पहुंच रहा है। आजादी का अमृत महोत्सव स्वतंत्रता आंदोलन की भावना रखता है। यह हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करता है, जिन्होंने हमें विभिन्न चुनौतियों पर विजय प्राप्त करने और आज पूरी दुनिया में एक विशेष स्थान बनाने के लिए प्रेरित किया है। शांति और सद्भावना को बढ़ावा देने में सीआरपीएफ  के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि महात्मा गांधी की जयंती पर राजघाट पहुंचने वाली साइकिल रैली राष्ट्रीय सुरक्षा, मानव कल्याण और अन्य मानवीय कार्यों को सुनिश्चित करने के सीआरपीएफ  के प्रयासों को सभी तक ले जाएगी।

Cycle rally leaves for Rajghat Lieutenant Governor said in next 25 years new Jammu and Kashmir will have an important place in development
उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : @OfficeOfLGJandK

कहा कि मुझे आपकी असाधारण वीरता पर पूरा भरोसा है। आपको न केवल राष्ट्रविरोधी तत्वों पर कड़ी नजर रखनी है बल्कि उन लोगों को भी सबक सिखाना है जो हमारी एकता और शांति को भंग करने की कोशिश करते हैं। सुरक्षाबलों ने जम्मू कश्मीर में शांति स्थापित करने तथा समावेशी समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Cycle rally leaves for Rajghat Lieutenant Governor said in next 25 years new Jammu and Kashmir will have an important place in development
उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : @OfficeOfLGJandK

कहा कि सीआरपीएफ के पास राष्ट्र की सेवा करने की 83 वर्षों की समृद्ध विरासत है। वीरता और बलिदान की अनगिनत कहानियों के अनोखे उदाहरण सुरक्षा एजेंसियों के इतिहास में दुर्लभ हैं।

विज्ञापन
Cycle rally leaves for Rajghat Lieutenant Governor said in next 25 years new Jammu and Kashmir will have an important place in development
उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : @OfficeOfLGJandK
जम्मू के अलावा तीन अन्य स्थानों से भी रैली

जम्मू के अलावा सीआरपीएफ  की साइकिल रैलियां जोरहाट, साबरमती और कन्याकुमारी से भी शुरू होंगी और दो अक्तूबर को राजघाट पर समाप्त होने के लिए विभिन्न स्थानों से गुजरेंगी। 810 किलोमीटर की यह यात्रा होगी। उप-राज्यपाल ने विश्वास जताया कि यह जवानों में नई ऊर्जा और मानवीय भावना का संचार करेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed