फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या है 'चिल्ले कलां', जिसकी दस्तक से पहले ही कश्मीर का पानी बना 'बर्फ की सिल्ली', देखें तस्वीरें

Tue, 10 Dec 2019 03:07 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 10 Dec 2019 03:07 PM IST
विज्ञापन
Severe cold in Jammu Kashmir before Chillai Kalan, Jammu Kashmir weather
श्रीनगर में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला, फाइल

कश्मीर में कड़ाके की ठंड आफत बन गई है। घने कोहरे की वजह से जहां विमान सेवाएं लगातार तीसरे दिन प्रभावित रहीं, वहीं तापमान में भारी गिरावट के कारण कश्मीर घाटी के सभी प्राइमरी स्कूलों में सोमवार को छुट्टी कर दी गई। आगे स्कूल खोलने का फैसला मौसम के मिजाज पर निर्भर करेगा। राहत की बात यह है कि जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे मरम्मत के बाद सोमवार को एकतरफा यातायात के लिए खोल दिया गया। हाईवे पर रविवार को नागरिक वाहनों की आवाजाही रोक दी गई थी।



 

Trending Videos
Severe cold in Jammu Kashmir before Chillai Kalan, Jammu Kashmir weather
श्रीनगर में बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर

कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान माइनस से नीचे चल रहा है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 4.0 और न्यूनतम तापमान -2.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। पहलगाम में न्यूनतम तापमान -3.2 और गुलमर्ग में -3.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। लद्दाख के लेह जिले में तो न्यूनतम तापमान -14.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। ठहरा हुआ पानी जमने लगा है।

 

Severe cold in Jammu Kashmir before Chillai Kalan, Jammu Kashmir weather
श्रीनगर में बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर

इधर, जम्मू संभाग भी ठंड लगातार बढ़ रही है। जम्मू में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब छह डिग्री कम 16.7 और न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस रहा। कटड़ा में न्यूनतम तापमान 8.4 और भद्रवाह में 1.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Severe cold in Jammu Kashmir before Chillai Kalan, Jammu Kashmir weather
श्रीनगर में बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर

मौसम विभाग के अनुसार, घने कोहरे का प्रकोप आज यानी कि मंगलवार तक रहेगा। बारिश और बर्फबारी के बाद इसमें सुधार आएगा। विभाग ने मंगलवार से 14 दिसंबर तक मौसम खराब रहने की भविष्यवाणी की है। 12-13 दिसंबर को जम्मू व कश्मीर संभाग में भारी बारिश और बर्फबारी की आशंका है। गुलमर्ग, सोनमर्ग, बारामुला, कुपवाड़ा, द्रास, भद्रवाह, पीर पंजाल और बानिहाल में भारी बर्फबारी हो सकती है।
 
 

विज्ञापन
Severe cold in Jammu Kashmir before Chillai Kalan, Jammu Kashmir weather
श्रीनगर में बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर

जम्मू-कश्मीर में चिल्ले कलां 21 दिसंबर से शुरू होगा। यह 40 दिन चलेगा। इस दौरान सर्दी बढ़ने से पानी के स्रोत जम जाते हैं। प्रशासन ने इसके मद्देनजर खाद्यान्न समेत अन्य जरूरी सामग्री का भरपूर भंडारण कर लिया गया है। कश्मीर में भीषण सर्दी 21 दिसंबर से शुरू होकर 31 जनवरी तक रहती है। इसे ही चिल्ले कलां कहा जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed