कश्मीर कूच कर रहे दल खालसा और शिरोमणि अकाली दल यूनाइटेड अमृतसर के कार्यकर्ताओं को जम्मू-कश्मीर में दाखिल होने से पहले ही रोक दिया गया है। कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए कठुआ प्रशासन की ओर से उन्हें लौटा दिया गया। दल खालसा अमृतसर के अध्यक्ष हरपाल सिंह चीमा, प्रो. परमजीत सिंह टांडा व बलदेव सिंह सिरसा ने रोष जताते हुए कहा कि कश्मीर में मानवाधिकारों का हनन हो रहा है। इसी कड़ी में दल खालसा और शिरोमणि अकाली दल यूनाइटेड अमृतसर की ओर से कश्मीर के लाल चौक तक मार्च किया जा रहा है। जहां पहुंचकर वो सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।
दल खालसा और शिरोमणि अकाली दल यूनाइटेड ने कहा- कश्मीर में हो रहा मानवाधिकारों का हनन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 10 Dec 2019 11:09 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन